फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Church decorated with colored frills on Christmas Day

Rewari News: क्रिसमस-डे पर रंगीन झालरों से सजे गिरजाघर

Sun, 25 Dec 2022 05:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Church decorated with colored frills on Christmas Day
क्रिसमस डे के उपलक्ष्य में सजा चर्च। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। क्रिसमस-डे पर शनिवार को गिरजाघरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। शाम को रोशनी से सजे गिरजाघर आकर्षित नजर आ रहे हैं। बाजार में भी गिफ्ट गैलरियों पर उपहार खरीदने वाले उत्साहित दिख रहे थे। बीएमजी मॉल में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। इस बार कोविड-19 को लेकर सरकार द्वारा अभी क्रिसमस-डे को लेकर गाइडलाइन जारी नहीं की गई है, लेकिन एहतियात के तौर पर गिरजाघरों में आने वालों को कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने की हिदायतें दी गई हैं।
विज्ञापन

शहर के सर्कुलर रोड स्थित सेंट एंड्रयूज चर्च, रेलवे कॉलोनी में कैथोलिक तथा विजय नगर स्थित चर्च में प्रार्थना सभा को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं। क्रिसमस ट्री को सजाने के साथ घरों में भी साज सज्जा की गई है। इस बार भी आयोजन समिति की ओर से मास्क पहनकर आने, कोरोना के नियमों का पालन करने और बीमार होने की स्थिति में घर पर ही रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

-------------------
केक पेस्ट्री भी खूब बिके
क्रिसमस पर बेकरी की दुकानों पर भी केक और पेस्ट्री की बिक्री की तैयारी की गई है। इस दौरान यहां से लोग विभिन्न तरह के केक और पेस्ट्री खरीद रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि अन्य दिनों की अपेक्षा क्रिसमस डे और नववर्ष पर लोग केक और पेस्ट्री की बिक्री अधिक होती है। 50 रुपये से आरंभ है जबकि पेस्ट्री 15 रुपये से लेकर सौ रुपये तक के बिक रहे हैं। चॉकलेट, स्ट्राबेरी और सामान्य किस्म के केक और पेस्ट्री पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज सुबह नौ से 10 बजे तक होगी प्रार्थना सभा
इस बार कोविड-19 की सरकार की ओर से कोई भी गाइडलाइन नहीं आई है, लेकिन फिर भी क्रिसमस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सीमित रखा गया है। समाज के लोगों के लिए 25 दिसंबर को सुबह नौ से 10 बजे एक घंटे के लिए चर्च में प्रार्थना सभा होगी। उसके बाद चर्च को लोगों के लिए रात 9 बजे खोल दिया जाएगा। प्रभु यीशु से देश और समाज में अमन और भाईचारा बनाए रखने की प्रार्थना की।
- एरिक मार्क नोएल डेनियल्स, पादरी, सेंट एंड्रयूज चर्च, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed