फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Churapost recovered from Ashram Express at Rewari station

आश्रम एक्सप्रेस से रेवाड़ी स्टेशन पर पुलिस ने चुरापोस्त बरामद किया

Fri, 30 Jul 2021 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Churapost recovered from Ashram Express at Rewari station
ट्रेन में चूरापोस्त की जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। अहमदाबाद से दिल्ली जा रही आश्रम एक्सप्रेस से रेवाड़ी स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल ने चूरापोस्त बरामद किया है। चूरापोस्त को कब्जे में लेकर राजकीय रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया कि वीरवार को आश्रम एक्सप्रेस अहमदाबाद से चलकर रेवाड़ी स्टेशन पर पहुंची थी। स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ की टीम ट्रेन की जांच कर रही थी। इस दौरान एक यात्री ने पुलिस टीम को बताया कि वह बांदी कुई से आश्रम एक्सप्रेस में डिब्बा नंबर डी-थ्री में सवार हुआ था। डिब्बे में 100 नंबर सीट पर एक थैला लावारिस हालत में रखा था। यह थैला अभी तक ट्रेन में रखा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लावारिस रखे थैले की जांच की। जांच करने पर पुलिस को उसमें चूरापोस्त भरा हुआ मिला। थैले से पुलिस ने एक किलो 400 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। जीआरपी रेवाड़ी ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले भी हुई है इस तरह की बरामदगी
बता दें कि ट्रेनों की जरिये नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। कुछ दिन पहले भी जीआरपी ने ट्रेन से 12 बोतल देसी शराब बरामद की थी। इसके अलावा जीआरपी राजस्थान की तरफ से आने वाली ट्रेन से पहले भी चूरापोस्त बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed