फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   chunaavee ranjish mein sarapanch pratyaashee ke tent mein lagaee aag

चुनावी रंजिश में सरपंच प्रत्याशी के टेंट में लगाई आग

Mon, 07 Nov 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
chunaavee ranjish mein sarapanch pratyaashee ke tent mein lagaee aag
रेवाड़ी। जिले में दूसरे चरण में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले चुनावी रंजिश सामने आने लगी हैं। धारूहेड़ा थाना क्षेत्र के गांव फदनी में सरपंच पद का चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी के टेंट में रविवार रात को किसी ने आग लगा दी। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले के गांव फदनी व तुर्कियावास की एक ही पंचायत है। 12 नवंबर को होने वाले सरपंच पद के चुनाव को लेकर तुर्कियावास निवासी नरेंद्र चुनाव लड़ रहे हैं। उनके प्रचार के लिए गांव में कई जगहों पर छोटे-छोटे टेंट लगाए गए हैं।
विज्ञापन

गांव फदनी में भी प्रत्याशी का टेंट उनके समर्थक वेद प्रकाश की ओर से लगवाया गया था। जहां प्रचार के दौरान प्रत्याशी व उनके साथ रहने वाले लोग कुछ देर के लिए रुकते थे। वेद प्रकाश का आरोप है कि सोमवार की रात को अज्ञात लोगों ने टेंट में आग लगा दी, जहां पर काफी सारा सामान भी रखा हुआ था। आग में सबकुछ जलकर राख हो गया। वेद प्रकाश ने आरोप लगाया कि उनके समाज ने प्रत्याशी नरेन्द्र को समर्थन दिया हुआ है। साथ ही प्रत्याशी के लिए टेंट भी लगवाया है। इसी रंजिश में टेंट में आग लगाई गई। वेद प्रकाश की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर मामले की जांच में शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्जन
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
-बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी धारूहेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed