फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Christmas... followers reached churches to pray

Rewari News: क्रिसमस... गिरजाघरों में प्रार्थना करने पहुंचे अनुयायी

Wed, 25 Dec 2024 07:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 25 Dec 2024 07:44 PM IST
विज्ञापन
Christmas... followers reached churches to pray
फोटो: 17रेवाड़ी। शहर के सर्कुलर रोड पर कानोड गेट के पास रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया सेंट
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। क्रिसमस को लेकर मंगलवार की रात इसाई समाज के बड़ी संख्या में लोग गिरजाघरों में पहुंचे और प्रार्थना की। इस दौरान यीशू मसीह का जन्मदिन मनाया गया।
इसाई समाज के लोगों के लिए 25 दिसंबर को सुबह 9 बजे से 10 बजे की बीच एक घंटे के लिए चर्च में प्रार्थना सभा होगी। इसके बाद चर्च को लोगों के लिए रात 9 बजे तक खोल दिया जाएगा। वहीं, 23 दिसंबर को शाम पांच बजे से क्रिसमस ट्री सजाने के साथ कैरल गीत का आयोजन किया गया था। शहर के सर्कुलर रोड स्थित सेंट एंड्रयूज चर्च, रेलवे कॉलोनी में कैथोलिक और विजय नगर स्थित चर्च में प्रार्थना सभा को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हैं। क्रिसमस ट्री को सजाने के साथ घरों में भी साज सज्जा की गई है। लोगों के बैठने और क्रिसमस के उत्सव को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। गिरजाघरों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। बाजार में भी गिफ्ट गैलरियों पर उपहार खरीदने के लिए लोग काफी उत्साहित दिख रहे थे। क्रिसमस को लेकर बीएमजी मॉल में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

केक पेस्ट्री भी खूब बिके
क्रिसमस पर बेकरी की दुकानों पर केक और पेस्ट्री की बिक्री सबसे अधिक हुई। इस दौरान यहां से लोग विभिन्न तरह के केक और पेस्ट्री की खरीद की। दुकानदारों ने बताया कि अन्य दिनों की अपेक्षा क्रिसमस डे और नववर्ष पर लोग केक और पेस्ट्री की बिक्री अधिक होती है। केक 50 रुपये से आरंभ है जबकि पेस्ट्री 15 रुपये से लेकर सौ रुपये तक के बिक रहे हैं। चॉकलेट, स्ट्राॅबेरी और सामान्य किस्म के केक और पेस्ट्री पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज सुबह नौ से 10 बजे तक होगी प्रार्थना सभा
सेंट एंड्रयूज चर्च के पादरी रेवरेंट गोल्ड विन विलियम ने बताया कि समाज के लोगों के लिए 25 दिसंबर को सुबह 9 से 10 बजे तक एक घंटे चर्च में प्रार्थना सभा होगी। इसके बाद चर्च को लोगों के लिए रात 9 बजे तक खोल दिया जाएगा। क्रिसमस का त्योहार मेल मिलाप और एक-दूसरे को भाईचारे का संदेश देने का पर्व है। प्रभु यीशू मसीह का अमन चैन और सभी को साथ लेकर चलने का संदेश और वर्ष भर में जाने अनजाने में की गई गलतियों का प्रायश्चित करने का यह उत्तम समय होता है।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed