फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   chiness item, market, trader, rewari, protest

चाइनीज आइटम का बहिष्कार : आम लोगों ने ली शपथ

Tue, 04 Oct 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Tue, 04 Oct 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान को आतंकवाद फैलाने में बढ़ावा दे रहे चीन को आर्थिक रूप से कमजोर करने के पक्ष में व्यापारिक संगठनों के साथ ही आम लोगों ने कमर कस ली है। अमर उजाला ने मंगलवार को समाज के लोगों से चर्चा की तो लोगों ने भी चाइनीज आइटम का बहिष्कार करने की बात पर सहमति जताकर चाइनीज आइटम न खरीदने की शपथ ली।
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि सीमा पर संघर्ष कर रहे जवानों की जान लेने वाली गोली उनके पैसे से खरीदी गई हो यह वे हरगिज नहीं चाहते। लोगों का यहां तक कहना था कि चाइनीज आइटम पूरी तरह से बैन हो जाने चाहिए। सोमवार को शहर के तमाम व्यापारिक संगठनों ने चाइनीज आइटमों को प्रतीकात्मक रूप से जलाने के साथ ही इनकी खरीद और बिक्री का बहिष्कार किया था।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर व्यापारिक संगठनों की तारीफ
रेवाड़ी के व्यापारियों द्वारा चाइनीज आइटम की बिक्री के बहिष्कार का मामला सोशल मीडिया में भी वायरल हो गया है। दूसरे जिलों और प्रांतों के लोग भी रेवाड़ी के व्यावसायिक संगठनों की तारीफ कर रहे हैं। व्हाट्स एप पर मैसेज चल रहा है कि छोटा सा शहर और इतना बड़ा फैसला, कमाल कर दिया रेवाड़ी के व्यापारियों ने। हम भी चीन का सामान नहीं खरीदने का प्रण ले सकते हैं। सैल्यूट टू रेवाड़ी बिजनेसमैन।
विज्ञापन
विज्ञापन



चीन की मदद से आतंक फैला रहे पाकिस्तान को रोकने के लिए चीन को आर्थिक रूप से कमजोर करना बेहद जरूरी है। चाइनीज आइटम न खरीदने की मैं शपथ लेता हूं। - संदीप बोहरा, निवासी, धारूहेड़ा


व्यापारिक संगठनों की पहल निश्चित रूप से बहुत अच्छी है। मैं भी चाइनीज सामान न लेने का प्रण लेता हूं। - सुनील सैनी, निवासी, छिपटवाड़ा

हम सीमा पर जाकर देश की रक्षा तो नहीं कर सकते। लेकिन देश की रक्षा के लिए चाइनीज सामान का विरोध कर ही सकते हैं। - सुभाष चंद, निवासी, बल्लूवाड़ा

आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे चीन को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए सामान कुछ महंगा भी मिले तो भी कोई दिक्कत नहीं। देशप्रेम पहले है। - विनय कुमार, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed