{"_id":"6224fcc2bd141d4f2243da0d","slug":"children-s-performance-mesmerized-the-audience-rewari-news-rtk640367587","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। कोनसीवास रोड स्थित राज इंटरनेशनल में रविवार को वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नन्हे बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी, प्री-नर्सरी, के.जी., पहली व दूसरी के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव थे।
इस दौरान मुख्य अतिथि ने अपने भाषण में विद्यालय की कार्य पद्धति व उसकी शिक्षण व्यवस्था की सराहना की। विशिष्ट अतिथि के रूप में रेवाड़ी के डॉक्टर केके नागर, गंगा राम अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कविता, अनेजा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक जीएस अनेजा और बचपन स्कूल के प्रबंधक परमेंद्र यादव की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया। इसके बाद मुख्य अतिथियों और विशिष्ट अतिथियों ने मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करके स्तुति की। विद्यालय के अध्यक्ष राजेंद्र सैनी के साथ मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों व प्राचार्य अनिल मखीजा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना से की।
इस मौके पर कक्षा नर्सरी व प्री-नर्सरी के छात्र-छात्राओं ने तरह-तरह के रंगारंग कार्यक्रमों जैसे शास्त्रीय नृत्य, इतनी-सी हंसी, नाम गुम जाएगा, मेरे ढोलना, आलतू-फालतू, चंदा चमके चमचम, कबूतर उड़ जाएगा, हरियाणवी आदि गीतों पर अत्यंत मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय की मानवी भारद्वाज अपने मधुर गायन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा पहली व दूसरी के छात्र-छात्राओं द्वारा भी उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दी गई जिनमें प्रमुख थी, गलती से मिस्टेक, याद आ रहा है, इंस्टा रील, अच्युतम केशवम, डिस्को डांसर, पानी थिम थिम कोरा, बिहू नृत्य, हरियाणवी नृत्य, पंजाबी नृत्य, राजस्थानी नृत्य आदि रहे । बच्चों ने एक नाटक भी प्रस्तुत किया, जो भ्रष्टाचार पर आधारित था। इस रंगारंग कार्यक्रम ने वहां उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। प्राचार्य अनिल मखीजा ने विद्यालय की वर्तमान स्थिति और बोर्ड परीक्षा परिणाम तथा विद्यालय विकास की प्रगति के बारे में संबोधन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मध्यांतर में उन विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने शिक्षा, सांस्कृतिक एवं खेल में जिला एवं राज्य स्तर पर उपलब्धियां प्राप्त की एवं विद्यालय को शिखर तक पहुंचाया। विद्यालय के निदेशक नवीन सैनी, जितेंद्र सैनी व हेमंत सैनी ने मुख्य अतिथियों व विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिह्न व पुष्पगुच्छ देकर उनका धन्यवाद किया। विद्यालय के सांस्कृतिक समूह के सदस्य निशा यादव, नवीन भारद्वाज, रोहित चतुर्वेदी, जितेंद्र, मनोज, कमल मेहरा का भी धन्यवाद किया। कार्यक्रम का मंच संचालन नेहा, हिमांशी, मोनिका और मनप्रीत के द्वारा किया गया।