फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Chief Minister's Good Governance Associate presented a roadmap at the meeting.

Rewari News: मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी ने बैठक में दिया रोडमैप

Thu, 10 Sep 2026 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 10 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's Good Governance Associate presented a roadmap at the meeting.
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी ने शिक्षा सदन में जिले तथा सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की एक बैठक में विभिन्न दिशा निर्देश देते हुए गुणात्मक शैक्षणिक सुधार के लिए रोड मैप प्रस्तुत किया। इसमें हर विद्यालय में इंफ्रास्ट्रक्चर, मूलभूत सुविधाओं, श्रमदान, डिजिटल प्रारूप, पौधरोपण, संकल्प सेवा अभियान से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर प्रमुख दासी विमर्श किया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी ने जोर देकर कहा कि अब जिले में किसी भी विद्यालय में कंडम भवन तथा कबाड़ नहीं होना चाहिए। सभी विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। श्रमदान के कार्य को नवाचार से जोड़कर खेल-खेल में व्यावहारिक ज्ञान के तौर पर लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने हर खंड के चार स्कूलों की विस्तृत रिपोर्ट भी संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों से ली तथा सभी अधिकारियों को निरीक्षण मूल्यांकन कार्य के लिए त्रिस्तरीय प्रणाली को व्यावहारिकता से लागू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार ने जिले की विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों तथा विभागीय परियोजनाओं की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर बैठक में डिप्टी डीईओ अरविंद यादव, बीईओ फतेह सिंह, सुरेश कुमार, डॉ. दुष्यंत तथा सत्यवीर नाहड़िया ने अपने-अपने खंडों की संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed