फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Chief Minister's flying squad raided and took samples of milk cake, milk, khoya, rasgulla and chenna

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने छापा मारकर मिल्क केक, दूध, खोया, रसगुल्ला और छेना के नमूने लिए

Fri, 14 Oct 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad raided and took samples of milk cake, milk, khoya, rasgulla and chenna
मिष्ठान भंडार के गोदाम से लिए गए सैंपल के साथ मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के सदस्य। - फोटो : Rewari
बावल। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने वीरवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम, श्रम विभाग और बिजली निगम के अधिकारियों के साथ स्थानीय रसियावास रोड पर मिष्ठान भंडार के गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने मिल्क केक, दूध, खोया, रसगुल्ला और छेना के सात नमूने लिए। साथ ही मौके पर ही सील कर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवा।
विज्ञापन

रसियावास रोड स्थित मिष्ठान गोदाम में छापा के दौरान यहां करीब 70 कर्मचारी काम करते मिले। श्रम विभाग से इनके यहां काम कराने या गोदाम की अनुमति नहीं ली गई है। जांच में पता चला कि इन कर्मचारियों से यहां 24 घंटे काम लिया जा रहा था। इन्हें ईएसआई या पीएफ जैसा लाभ नहीं मिल रहा। आठ घंटे काम करने के बाद भी अतिरिक्त मजदूरी नहीं मिल रही। मौके पर श्रम विभाग के निरीक्षक राजबीर सिंह ने संबंधित व्यक्ति के विरुद्घ नियमानुसार कार्रवाई पर सहमति जताई।
विज्ञापन

इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक चौधरी की टीम ने गोदाम से दूध से बने केक, दूध, खोया, रसगुल्ला, छेना के 7 खाद्य नमूने लिए हैं, जिन्हें मौके पर सीलबंद करके जांच के लिए प्रयोगशाला में भिजवा दिया गया। उन्होंने कहा कि अगर ये नमूने जांच में खरे नहीं पाए गए तो दोषी को छह माह की कैद और 5 लाख रुपये तक जुर्माने की सजा हो सकती है। दो सप्ताह में इन नमूनों की जांच रिपोर्ट आ जाएगी। टीम को मौके पर 25 क्विंटल बर्फी, 25 क्विंटल कलाकंद, 7 क्विंटल दूध, 8 क्विंटल रसगुल्ले और 5 क्विंटल छेना मिला। इस कार्रवाई में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते से सचिन, बिजली निगम से कुलदीप और खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी शामिल रहे। उन्होंने बताया कि गोदाम में भारी मात्रा में खाद्य पदार्थ मिला है। टीम ने यहां से 7 खाद्य नमूने लेकर इनको सीलबंद करके जांच के लिए प्रयोगशाला में भिजवा दिया है। कार्रवाई में बिजली निगम और श्रम विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
अक्तूबर में अब तक की कार्रवाई
- 5 अक्तूबर को डहीना बस अड्डे के पास चार जगहों से खोया के चार नमूने लिए गए
- 6 अक्तूबर को स्थानीय तुर्कियावास रोड पर रसगुल्ला गोदाम से रसगुल्ला, छेना और मावा के एक-एक नमूने लिए गए।
- 8 अक्तूबर को दिल्ली बाईपास स्थित एक जूस की दुकान से खोया और पनीर के एक-एक नमूने लिए गए।
- 13 अक्तूबर को बावल के रसियावास रोड पर 7 खाद्य नमूने लिए।
इस माह पिछले किसी नमूने की जांच रिपोर्ट नहीं आई है।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed