फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Chief Minister's flying squad caught a vehicle without number, 42 cylinders of LPG recovered

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बिना नंबर की गाड़ी पकड़ी, रसोई गैस के 42 सिलिंडर बरामद

Thu, 01 Sep 2022 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad caught a vehicle without number, 42 cylinders of LPG recovered
बावल। मुख्यमंत्री सचल दस्ते ने वीरवार को कसौला थाना क्षेत्र में बिना नंबर के एक गाड़ी से रसोई गैस के 42 सिलिंडर बरामद किए हैं। संबंधित वाहन और बरामद सिलिंडरों को टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

दस्ते को सूचना मिली कि शीशराम नाम का व्यक्ति रेवाड़ी से एक गैस एजेंसी के गोदाम से रसोई गैस के सिलिंडर भरकर चला था। कसौला थाना क्षेत्र में इस व्यक्ति को वाहन के साथ पकड़ लिया गया। टीम ने जांच के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी। उक्त विभागीय निरीक्षक के मौके पर पहुंचने के बाद इन सिलिंडरों की जांच हुई, जिसमें 20 भरे और 22 खाली पाए गए। उधर जिस वाहन में ये सिलिंडर मिले, वह बिना नंबर वाला पाया गया। फिलहाल टीम ने खाद्य विभाग के अधिकारियों की तसदीक के आधार पर आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

कोट
सतर्कता दस्ते को गुप्त सूचना मिली थी कि एक वाहन में शीशराम नाम का व्यक्ति रेवाड़ी की रसोई गैस सिलिंडर बेचने के लिए निकला है। इसके बाद टीम सक्रिय हुई और इस व्यक्ति को कसौला थाना क्षेत्र में वाहन सहित काबू कर लिया गया। वाहन से 20 भरे और 22 खाली रसोई गैस सिलिंडर बरामद हुए हैं। टीम ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक स्तर के अधिकारी को मौके पर बुलवाकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश कुमार, डीएसपी, मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed