फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Chhavi and Harsh Raj secured first place in the district level Yoga Olympiad.

Rewari News: जिलास्तरीय योग ओलंपियाड में छवि और हर्ष राज ने पाया पहला स्थान

Wed, 20 May 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 20 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Chhavi and Harsh Raj secured first place in the district level Yoga Olympiad.
प्रतियोगिता के दौरान एक मंच पर आए प्रतिभागी व शिक्षक। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। जिला स्तरीय योग ओलंपियाड का आयोजन डायट हुसैनपुर में किया गया। इसमें छवि और हर्ष राज ने पहला स्थान पाया। कार्यक्रम डायट प्राचार्य एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार दहिया की अध्यक्षता और डीआरयू विंग प्रभारी डॉ. सरोज यादव की देखरेख में हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न खंडों से आए विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए योगासन और संतुलन की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न योग मुद्राओं और आसनों का प्रदर्शन कर प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतिभागियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रदीप कुमार दहिया ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों की एकाग्रता बढ़ाने, मानसिक तनाव कम करने और शिक्षा के प्रति बेहतर ध्यान केंद्रित करने में सहायक होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का मंच संचालन प्राध्यापक हरिश चंद ने किया। निर्णायक मंडल में भूपेंद्र यादव, परमजीत, इंदु और जयप्रकाश शामिल रहे।

प्रतियोगिता के दौरान एक मंच पर आए प्रतिभागी व शिक्षक। स्रोत : विभाग

प्रतियोगिता के दौरान एक मंच पर आए प्रतिभागी व शिक्षक। स्रोत : विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed