फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Chhath festival... 30 percent jump in prices of fruits

Rewari News: छठ पर्व... फलों के दाम में 30 प्रतिशत उछाल

Sun, 03 Nov 2024 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 03 Nov 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Chhath festival... 30 percent jump in prices of fruits
रेवाड़ी। बाजार में फल खरीदती महिला। संवाद
रेवाड़ी। छठ पर्व को लेकर फलों का बाजार गुलजार हो गया है। मंडियों और फुटकर बाजारों में फलों के दामों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। इन दिनों सबसे ज्यादा रेट केले के बढ़े हुए है। केले के दाम 80 से 100 रुपये दर्जन हो गए हैं। सेब के दाम 20 फीसदी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों का मानना है कि मंडी में छठ पूजा सामग्रियों के दामों में पिछले वर्ष की अपेक्षा 30 प्रतिशत उछाल आया है। छठ पर फलों की मांग बढ़ जाती है। इससे कीमतों में तेजी आ जाती है। हालांकि बे मौसम आए फलों की कीमत सबसे अधिक है। फुटकर बाजार में तो इनकी कीमत पांच गुना अधिक वसूली जा रही है। इसके बावजूद भी पिछले साल से इस बार बाजारों में अधिक भीड़ दिख रही है। इससे उम्मीद जग रही है कि इस बार दुकानदारी अच्छी होगी।
विज्ञापन

बावल चौक स्थित फल विक्रेता राजकुमार सैनी, कमलेश यादव, रोहित आदि का कहना है कि छठ पर्व को लेकर एक-दो दिन में फल खरीदारों की भीड़ बढ़ने वाली है। इसको लेकर फलों की दुकानों को सजाने का कार्य तेज हो गया है। इन्हीं दिनों कमाई भी अच्छी होती है। छठ पूजा के लिए विशेष तौर पर दुकान लगाते हैं। छठ में फलों की कमी न हो, फलों का स्टाक शुरू कर दिया गया है। इन दिनों मंडी में प्रतिदिन 20 से 25 गाड़ियां फलों की आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



फलों के दाम पर एक नजर
फल--पिछले सप्ताह--मौजूदा दाम (किलो)
सेब--80 120
संतरा--90 130
बब्बूगोशा--80 100
केला--60-80 100 (दर्जन)
बड़ा नींबू--40 90
अनार--120-180 से 200
अन्नानास-- 60 80
सिंघाड़ा--30 50
आंवला--60 100
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed