फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Checking campaign conducted in slums, hotels and inns, inquired

झुग्गी झोपड़ी, होटल और सराय में चलाया चेकिंग अभियान, की पूछताछ

Sat, 06 Aug 2022 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Checking campaign conducted in slums, hotels and inns, inquired
झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों से पूछताछ करते सीआईडी के अधिकारी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। स्वतंत्रता दिवस से पहले जिले में सीआईडी और पुलिस अलर्ट हो चुकी है। शनिवार को होटल, सराय और झुग्गी झोपड़ियों में चेकिंग अभियान चलाया गया। साथ ही कई संदिग्धों से पूछताछ भी की गई।
विज्ञापन

कस्बा धारूहेड़ा और बावल दोनों बड़े औद्योगिक क्षेत्र हैं। यहां बिहार, यूपी, पश्चिम बंगाल, राजस्थान आदि राज्यों के लाखों लोग कंपनियों में काम करते हैं। बड़ी संख्या में यहां झुग्गियों में भी बाहरी लोग रहते हैं। अभी हाल ही में दो दिन पहले कुरुक्षेत्र में आरडीएक्स मिलने के साथ ही एसटीएफ ने पंजाब से एक आतंकवादी को भी काबू किया है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को स्वतंत्रता दिवस से पहले हरियाणा और दिल्ली में बड़ी वारदात की सूचना मिली थी, जिसके बाद कुरुक्षेत्र से आरडीएक्स बरामद किया गया। इसके चलते देश की राजधानी दिल्ली से सटे रेवाड़ी में खासतौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। यहां रहने वाले लोगों का सीआईडी और पुलिस रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
वर्ष 2014 में मिल चुका बम
दिल्ली से सटे रेवाड़ी का रेलवे स्टेशन बहुत बड़ा है। वर्ष 2014 में रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर बम भी मिल चुका है। यह बम भी दिल्ली की तरफ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में रखा गया था, जिसकी वजह से यहां खतरा भी ज्यादा रहता है। इसी लिहाज से रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed