{"_id":"679bc05bbc42435f760eb18a","slug":"checked-the-records-gave-instructions-for-cleanliness-rewari-news-c-198-1-rew1001-214630-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रिकॉर्ड जांचा, साफ-सफाई के निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रिकॉर्ड जांचा, साफ-सफाई के निर्देश दिए
Thu, 30 Jan 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 06चौकी मीरपुर में औचक निरीक्षण करते एसपी डॉ. मयंक गुप्ता। स्रोत : पीआरओ
रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने वीरवार को चौकी भाड़ावास गांव व मीरपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चौकी के रिकॉर्ड व फाइलों की जांच करने के साथ ही चौकी परिसर की साफ सफाई का भी जायजा लिया और खामियों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण उपरांत क्राइम कंट्रोल के संबंध में चौकी इंचार्ज को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सर्वप्रथम कानून एवं व्यवस्था व दर्ज मुकदमों में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा करके आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि लंबित मामलों के निस्तारण के लिए आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश करें। पीओ, बेल जम्पर अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करें।
उन्होंने कहा कि दर्ज किसी भी मुकदमे की जांच बेवजह लंबे समय तक पेंडिंग न रखें। महिला विरुद्ध अपराध, अवैध हथियार व मादक पदार्थों की तस्करी, जुआरियों, सट्टेबाजों तथा अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाएं। किसी के साथ अभद्र व्यवहार ना करें। क्षेत्र में आमजन के साथ अच्छा तालमेल बना निरंतर गश्त कर शरारती व आपराधिक किस्म के व्यक्तियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाएं। आपराधिक प्रकार की घटना घटित होने की कोई भी सूचना मिलती है तो तुरंत घटनास्थल पर पहुचें।