फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cheated of Rs 7 lakh lakh

Rewari News: पौने 7 लाख रुपये ठगे

Fri, 15 Mar 2024 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 15 Mar 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 7 lakh lakh
रेवाड़ी। महेंद्रगढ़ जिले के गांव स्याणा निवासी नवीन यादव रेवाड़ी शहर में बने ट्रॉमा सेंटर के क्वार्टर में रहते हैं। नवीन ने बताया कि एक अनजान नंबर से उनका नंबर व्हाट्सअप ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप स्टॉक मार्केट और आईपीओ में निवेश को लेकर था। ग्रुप में स्टॉक मार्केट व आईपीओ में पैसे लगाने के बारे में कहा जाता था। कुछ समय बाद उनके पास एक लिंक भेजा गया। लिंक भेजने वाले की तरफ से कहा गया कि इसे जॉइन करें। इसके बाद मोबाइल एप डाउनलोड की। जिसमें अकाउंट नंबर जनरेट हो गए। इसमें कहा कि इनमें पैसे भेजें, स्क्रीनशॉट भेजने के बाद पैसे आ जाएंगे। शातिरों के जाल में फंसे नवीन ने पहले 1 लाख 45 हजार और इसके बाद 5 लाख जमा कर दिए। स्क्रीन शॉट भेजने के बाद नवीन द्वारा डाली गई राशि एप पर भी दिखाई दी। इसके बाद नवीन ने कुछ दिन पहले पैसे निकालने की कोशिश की। कहा गया कि 48 घंटे बाद ही ये राशि विड्रॉल हो सकती है। उसने 48 घंटों तक इंतजार किया, लेकिन पैसे नहीं आए। इसके बाद उसे शक हुआ कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है। नवीन ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed