{"_id":"64ff704f009b9adb7a05bf95","slug":"chargeframe-for-four-accused-of-armed-robbery-at-petrol-pumps-rewari-news-c-198-1-rew1001-4407-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पेट्रोल पंपों पर हथियारों के बल पर लूट करने वाले चार आरोपी चार्जफ्रेम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पेट्रोल पंपों पर हथियारों के बल पर लूट करने वाले चार आरोपी चार्जफ्रेम
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिसंबर में दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे पर धारूहेड़ा और बावल के बीच चार पेट्रोल पंपों पर हथियारों के बल पर लूट से दहशत फैलाने के चार आरोपियों को एएसजे डाॅ. सुशील कुमार गर्ग की अदालत ने सोमवार को चार्जफ्रेम कर दिया। मामले की अगली सुनवाई वारदात के ठीक एक साल बाद 13 दिसंबर हो होगी। स्विफ्ट कार में दिल्ली की ओर से आए सशस्त्र बदमाशों ने एक के बाद एक चार पेट्रोल पंपों पर लूट की वारदातों को अंजाम दिया था। चंद मिनटों में वारदातों को अंजाम देने के बाद आरोपी राजस्थान की ओर भागने में कामयाब हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में अलग-अलग एफआईआर दर्ज करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू की थी। 12 दिसंबर 2022 को थाना धारूहेड़ा पुलिस ने एक पेट्रोल पंप के मैनेजर की शिकायत पर उसके सेल्समैन दीपांशु से 10 हजार रुपये लूटने का केस दर्ज कराया था। एसपी ने मामले की जांच सीआईए को सौंपी थी। पेट्रोल पंप संचालकों ने एसपी को ज्ञापन देकर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाते हुए हाईवे के पेट्रोल पंपों की सुरक्षा कड़ी करने की मांग की थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए की टीमों ने कई दिनों तक राजस्थान के माउंट आबू में डेरा डाले रखा था।
यह आरोपी किए गए थे गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में अलग-अलग जिलों से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों को रिमांड पर लेकर लूटी गई नकदी, कार और हथियार बरामद किए थे। सभी आरोपियों के खिलाफ एएसजे कोर्ट में 12 अगस्त को चालान पेश किया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान एएसजे डाॅ. सुशील कुमार गर्ग ने चारों आराेपियों को चार्जफ्रेम कर दिया।
विज्ञापन
यह आरोपी किए गए थे गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में अलग-अलग जिलों से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों को रिमांड पर लेकर लूटी गई नकदी, कार और हथियार बरामद किए थे। सभी आरोपियों के खिलाफ एएसजे कोर्ट में 12 अगस्त को चालान पेश किया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान एएसजे डाॅ. सुशील कुमार गर्ग ने चारों आराेपियों को चार्जफ्रेम कर दिया।
विज्ञापन