{"_id":"6a5a6af01a0c52939e00b36e","slug":"changed-stoppage-of-many-trains-passing-through-rewari-rewari-news-c-198-1-rew1001-242036-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेवाड़ी से होकर जाने वाली कई ट्रेनों का बदला ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेवाड़ी से होकर जाने वाली कई ट्रेनों का बदला ठहराव
Fri, 17 Jul 2026 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली मंडल के दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो और तीन के उन्नयन कार्य के चलते रेवाड़ी से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने जुलाई से अक्तूबर तक कई ट्रेनों का दिल्ली कैंट स्टेशन पर अस्थायी ठहराव समाप्त कर दिया है। इससे रेवाड़ी और आसपास के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि दिल्ली कैंट स्टेशन पर प्रमुख उन्नयन कार्य किया जा रहा है। इसके लिए प्लेटफॉर्म पर ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते उत्तर-पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनों के दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव समाप्त कर दिया गया है।
रेलवे के अनुसार 09609 उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल का दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव 21 जुलाई से 6 अक्तूबर तक बंद रहेगा।
04829 जोधपुर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 16 जुलाई से 8 अक्तूबर, 15623 भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस 21 जुलाई से 6 अक्तूबर और 09611 अजमेर-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल 15 जुलाई से 7 अक्तूबर तक दिल्ली कैंट स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
विज्ञापन
20474 उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन का ठहराव 15 जुलाई से 12 अक्तूबर, 12464 जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला का 18 जुलाई से 8 अक्तूबर और 22464 बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला का 18 जुलाई से 10 अक्तूबर तक बंद रहेगा।
रेलवे ने 14088 जैसलमेर-दिल्ली एक्सप्रेस का ठहराव 15 जुलाई से 12 अक्तूबर, 09257 भावनगर-शुक्रतीर्थ स्पेशल का 17 जुलाई से 9 अक्तूबर और 12216 बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन का ठहराव 15 जुलाई से 16 अक्तूबर तक समाप्त किया है।
09425 साबरमती-हरिद्वार स्पेशल, 14312 बरेली-भुज एक्सप्रेस, 22491 जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला, 12915 साबरमती-दिल्ली एक्सप्रेस, 14322 भुज-बरेली एक्सप्रेस, 22471 लालगढ़-दिल्ली सराय रोहिल्ला, 14713 श्रीगंगानगर-दिल्ली एक्सप्रेस, 22422 जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला और 09523 ओखा-शुक्रतीर्थ स्पेशल का भी निर्धारित अवधि तक दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा।