फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Chances of rain for the next three days

Rewari News: अगले तीन दिन बारिश के आसार, किसानों को फसल बचाने की दी सलाह

Fri, 18 Jul 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 18 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Chances of rain for the next three days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में वीरवार को धूप हुई जिससे लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। तल्ख धूप से बचने के लिए लोग छाता लेकर और टोपी लगाकर बाहर निकले। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक बारिश के आसार हैं। ऐसे में खासतौर से कपास की खेती करने वाले किसानों को फसल बचाने का सुझाव दिया गया है।
वीरवार अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी का असर बढ़ने लगा जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार आगामी तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग ने किसानों को खेतों में सिंचाई व कीटनाशक दवाओं का छिड़काव नहीं करने की हिदायत दी है। बारिश के चलते खेतों में पानी जमा न होने दें, क्योंकि इससे फसलों को नुकसान हो सकता है।
खासतौर पर नरमा-कपास की फसल में अधिक नमी के कारण सफेद मक्खी जैसे कीटों का प्रकोप बढ़ सकता है। यदि कीटों के लक्षण दिखाई दें, तो बिना देरी किए कृषि विशेषज्ञों से सलाह लेकर उचित कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करें।
कृषि विशेषज्ञों ने किसानों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए फसल प्रबंधन करें और बारिश के दौरान खेतों की निगरानी करते रहें। 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच भी क्षेत्र में हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा में नमी का स्तर 60 से 90 प्रतिशत के बीच रहेगा और हवा की गति 6 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रहने की संभावना है।


सेहत पर दें अधिक ध्यान
नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. गौरव ने बताया कि इस सीजन में बुखार, डायरिया, उल्टी-दस्त का खतरा बना रहता है। तेज धूप में घर से निकलने से परहेज बचें। पानी भी बार-बार पीते रहें। शिकंजी व ठंडे पदार्थों का सेवन बढ़ाएं।
-

तापमान पर एक नजर :
तारीख अधिकतम न्यूनतम तापमान
16 जुलाई - -32.0- -20.8
15 जुलाई --31.0- -21.0
14 जुलाई --30.0- -20.6
13 जुलाई --31.0- -20.5
12 जुलाई --33.5- -22.0
11 जुलाई --30.0- -21.6
10 जुलाई --27.5- -19.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed