फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Chances of drizzle at some places today and tomorrow

Rewari News: आज और कल कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के आसार

Sun, 26 Nov 2023 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 26 Nov 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Chances of drizzle at some places today and tomorrow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से लगातार मौसम में बदलाव और तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा जिससे रविवार को बादलवाही देखने को मिली है।
वर्तमान परिदृश्य में एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। आज व कल सीमित स्थानों पर छिटपुट हल्की बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया जा सकता है। जैसे ही यह मौसम प्रणाली 28 नवम्बर को एनसीआर से आगे निकलेगी। उसके बाद 29 नवंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। यानि की अब कड़ाके वाली ठंड अपने तीखे तेवरों से आगाज करेगी और साथ ही कोहरा अपने रंग दिखाएगा।
विज्ञापन


दूसरी तरफ प्रदूषण का स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना एक्यूआई 300 को पार कर रहा है। रविवार को एक्यूआई 303 दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को भी स्थिति कुछ इसी प्रकार की थी। फिलहाल मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मौसम बदलने के साथ ही प्रदूषण से भी काफी हद तक राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2 से 3 डिग्री गिरेगा पारा

मौजूदा समय में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। वहीं, अब आने वाले दिनों में मौसम बदलने के बाद 2 से 3 डिग्री तापमान में भी कमी देखने को मिलेगी। हालांकि, दिन के तापमान में ज्यादा गिरावट तो नहीं होगी मगर रात के तापमान में कमी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed