{"_id":"69dd37330163dc492e094be0","slug":"census-1900-blocks-created-enumerators-will-collect-data-from-150-houses-rewari-news-c-198-1-rew1001-236705-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनगणना : 1900 ब्लॉक बनाए, गणनाकार 150 मकानों का आंकड़ा करेंगे एकत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनगणना : 1900 ब्लॉक बनाए, गणनाकार 150 मकानों का आंकड़ा करेंगे एकत्रित
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में जानकारी देते डीसी अभिषेक मीणा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने लघु सचिवालय सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनगणना 2027 को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में 1900 ब्लॉक बनाए गए है जिनमें एक ब्लॉक पर एक गणनाकार नियुक्त किया गया है। ब्लॉक में गणनाकार द्वारा 150 मकानों का आंकड़ा एकत्रित किया जाएगा।
मोबाइल डिवाइस के माध्यम से जनसांख्यिकीय, सामाजिक और आर्थिक आंकड़े एकत्र किए जाएंगे। यह डाटा सीएमएमए प्रणाली के जरिए तुरंत ट्रांसमिट, संकलित और सत्यापित किया जा सकेगा जिससे त्रुटियों में कमी आएगी और समय की बचत होगी। जनगणना में व्यक्तिगत जानकारी पूरी तरह गोपनीय है।
इसे अन्य किसी के साथ साझा भी नहीं किया जा सकता। स्व-गणना के लिए 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक का समय निर्धारित किया गया है। इस दौरान नागरिक मोबाइल एप या वेब पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी खुद भी भर सकेंगे जिससे यह प्रक्रिया तेज होगी।
विज्ञापन
एक मई से 30 मई तक केंद्र सरकार द्वारा नामित गणनाकार ही घर-घर यह कार्य करेंगे जिनके पास एक वैद्य पहचान पत्र भी होगा जिस पर क्यूआर कोड भी दर्शाया गया है। नागरिक वेरिफिकेशन के लिए क्यूआर कोड स्कैन कर गणनाकार की जानकारी भी पता कर सकते हैं।
इन 33 सवालों का नागरिकों को देना होगा जवाब
डीसी ने बताया कि जनगणना के पहले चरण में नागरिकों से 33 सवाल पूछे जाएंगे। डीसी ने बताया कि नागरिकों से पूछे जाने वाले सवालों में भवन संख्या, जनगणना घर संख्या, जनगणना घर के फर्श की प्रमुख सामग्री, जनगणना घर की दीवार की प्रमुख सामग्री, जनगणना घर की छत की प्रमुख सामग्री, जनगणना घर का उपयोग, जनगणना घर की स्थिति, परिवार में लोगों की संख्या, परिवार में निवास करने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या, परिवार के मुखिया का नाम पूछा जाएगा। साथ ही परिवार के मुखिया का लिंग, क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य से संबंधित है, घर किराये का है या खुद का। आवासीय कमरों की संख्या, परिवार में रहने वाले विवाहित दंपतियों की संख्या, पीने के पानी का मुख्य स्रोत, पीने के पानी के स्रोत की उपलब्धता, टेलीविजन, इंटरनेट की उपलब्धता, लैपटॉप, कंप्यूटर, टेलीफोन, मोबाइल फोन, स्मार्टफोन, साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल, मोपेड, कार, जीप, वैन, परिवार में उपभोग किया जाने वाला मुख्य अनाज मोबाइल नंबर शामिल है।
डीसी ने नागरिकों से किया सेल्फ डेटा भरने का आह्वान
डीसी अभिषेक मीणा ने नागरिकों से आह्वान किया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर राष्ट्र के विकास की सही रूपरेखा तैयार करने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने बताया कि सबसे पहले नागरिक को आधिकारिक जनगणना पोर्टल पर जाकर अपने मोबाइल नंबर के जरिए पंजीकरण करना होगा।
पंजीकरण के सफल होने पर आपके मोबाइल पर एक वन-टाइम पासवर्ड प्राप्त होगा, जिसे दर्ज करने के बाद आप लॉगिन कर सकेंगे। इसके पश्चात, आपको स्क्रीन पर मांगी गई आवश्यक जानकारी भरने के बाद, डेटा को सबमिट करना होगा।
सबमिट होते ही एक संदर्भ संख्या प्राप्त होगी, जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है। जब प्रगणक आपके घर का दौरा करेंगे, तो आपको केवल यह संदर्भ संख्या उन्हें दिखानी होगी।