फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Celebrated the birthday of the National President of JJP by cutting a cake

केक काटकर मनाया जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन

Sun, 13 Mar 2022 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Celebrated the birthday of the National President of JJP by cutting a cake
दिल्ली स्थित आवास पर डॉ. अजय चौटाला को बधाई देते जजपा कार्यकर्ता। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले में रविवार को केक काटकर जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान महिलाओं का एक दल दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंचा और जन्मदिन की बधाई दी।
विज्ञापन

इस दौरान कोसली में जजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव, जिलाध्यक्ष विजय गुर्जर और हलका अध्यक्ष विजय भुरथला ने गोवंश को खाना खिलाया और त्रिवेणी लगाने के बाद अपने साथियों के साथ बैंडबाजे के साथ खुशी मनाई। जिला प्रधान विजय गुर्जर ने कहा कि आज से हलका रेवाड़ी में सदस्यता अभियान की शुरुआत रेजांगला पार्क से, हलका कोसली में आशीर्वाद गार्डन से, हलका बावल में आंबेडकर पार्क से कर दी गई। इस मौके पर तीनों हलका प्रधानों को सदस्यता पुस्तिकाएं बांटी गई। जजपा पूरे जिले में पंद्रह हजार सदस्य बनाएगीआज मालपुरा गांव में हल्का अध्यक्ष सरपंच मलखान सिंह ने जननायक जनता पार्टी के संरक्षक पार्टी सुप्रीमो डॉक्टर अजय सिंह चौटाला का जन्मदिवस बड़ी धूमधाम से अपने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया। इस अवसर पर मायाचंद फोरमैन, सूबे सरपंच, लालसिंह, अमीलाल,कमल, रतिराम, हरिसिंह पंच, मुकेश पंच आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर, पार्टी की महिला वर्करों ने उनके दिल्ली स्थित असोला फार्म हाउस में पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। महिला विंग प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मेनका सोनी के साथ मीरपुर से मीनू, प्रीति, लाजपत, राजबाला बावल, टींट से पूनम व ललित, मीरा मसीत और राजेश ने जजपा के प्रति अपनी आस्था दिखाई। चौटाला ने इन सबको जजपा का पटका पहनाकर अपनी पार्टी में शामिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उध, बावल के स्थानीय आंबेडकर पार्क में जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के 61वें जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटने के बाद पौधरोपण किया। जजपा नेता श्याम सुंदर सभरवाल और राजू चौधरी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लीलाराम, राजबीर तिहाड़ा हलका प्रधान, धर्मबीर, जगदीश नेहरा, सतेंद्र, युवराज लोर, जीतराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed