{"_id":"635c2560c263cb4c9c3175c7","slug":"cctv-cameras-are-lying-closed-in-bawal-for-three-years-rewari-news-rtk6619970171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावल में तीन साल से बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा रामभरोसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बावल में तीन साल से बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा रामभरोसे
विज्ञापन
बावल। बावल औद्योगिक कस्बा की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए करीब 24 लाख रुपये की लागत से बाजारों में लगाए गए 24 सीसीटीवी कैमरे करीब तीन साल से बंद पड़े हैं। नपा की ओर से कैमरों की मरम्मत कार्य को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। इससे शहर की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लग रहा है।
बता दें कि बावल कस्बे में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए वर्ष 2018 में लाखों रुपये खर्च कर विभिन्न स्थानों पर 24 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। लेकिन संबंधित विभागों की अनदेखी के कारण लगभग सभी कैमरे खराब हो गए। देखरेख नहीं होने के कारण कबूतरों के बैठने के अड्डे तक सीमित रह गए हैं। रात के समय कैमरों से ली गई फोटो भी साफ नहीं आती थी, जिससे अपराधियों की ठीक से पहचान तक नहीं हो पाती। परिणामस्वरूप अपराधी घटना को अंजाम देकर आसानी से निकल जाते हैं। वहीं लंबे समय से खराब सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत के लिए नगरपालिका के पास पर्याप्त बजट नहीं है। हालांकि दोनों विभाग एक-दूसरे की जिम्मेदारी बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं, जिसका खामियाजा व्यापारियों व दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा।
-
जब सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे तब व्यापारियों को राहत मिल थी, लेकिन जल्द ही ये शोपीस बन गए। इससे शहर के व्यापारियों में रोष है। कई बार बाजार में घटनाएं भी चुकी हैं। समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाना चाहिए।-डॉ. राकेश
विज्ञापन
0
प्रशासन बड़ी वारदात का इंतजार कर रहा है। शहर में तीन साल पहले कैमरे लगाए गए थे। अब ये बंद पड़े हैं। महत्वपूर्ण बाजार में सीसीटीवी कैमरे होने ही चाहिए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहे। कोई आपराधिक घटना होती है तो उस पर लगाम लगाई जा सके।-नरेश सोनी
0
सीसीटीवी कैमरे खराब हो गए हैं। कैमरे खराब होने से बाजार में बाजार में वारदात बढ़ रही है। लोग बाजार में आने से डरने लगे हैं। पुलिस की गश्त भी बढ़ाई नहीं गई है। सुरक्षा की दृष्टि से समस्या का समाधान संबंधित विभाग को कराना चाहिए।-ईश्वर
0
बाजार में लगे सीसीटीवी सालों से बंद पड़े हुए हैं। कैमरों को लेकर पिछले साल भी अधिकारियों से मिले थे। उन्होंने आश्वासन दिया था कि सभी कैमरे ठीक कराए जाएंगे, लेकिन अभी तक सीसीटीवी कैमरे ठीक नहीं कराए गए। -दीनदयाल
नगर पालिका (नपा) की ओर से शहर में लगाए गए सीसीटीवी पुलिस को सौंप दिए गए हैं। अब आगे की जिम्मेदारी उनकी है।- सुमित कुमार, सचिव नगर पालिका बावल
0
विभाग का काम सुरक्षा व्यवस्था देखना है। कैमरे की मरम्मत कराना पुलिस प्रशासन का काम नहीं है। सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत कराने का कार्य नगर पालिका प्रशासन के जिम्मे है।-विद्यासागर, थाना प्रभारी बावल
----