{"_id":"69ac66ccc2a8437c3f047058","slug":"cbse9724-students-appeared-for-social-science-exam-and-93-for-yoga-exam-rewari-news-c-198-1-fth1001-234623-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सीबीएसई ...9724 विद्यार्थियों ने सामाजिक विज्ञान और 93 ने दी योग की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सीबीएसई ...9724 विद्यार्थियों ने सामाजिक विज्ञान और 93 ने दी योग की परीक्षा
विज्ञापन
फोटो : होली चाइल्ड परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षा से पहले अपना अनुक्रमांक देखते परीक्षार्थी। सं
- फोटो : शपथ ग्रहण करते पदाधिकारी।
रेवाड़ी। जिले के 26 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं संपन्न हुईं। शनिवार को कक्षा 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें 9 हजार 724 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। वहीं दूसरी ओर कक्षा 12वीं की योग की परीक्षा में 93 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों को निर्धारित समय से पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। परीक्षा के दौरान केंद्र अधीक्षकों और उड़नदस्तों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही थी।
प्रशासनिक और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों के बाहर विद्यार्थियों में उत्साह नजर आया। सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि परीक्षा आसान थी लेकिन प्रश्नों की संख्या अधिक होने के कारण पेपर थोड़ा लंबा लगा।
विज्ञापन
कई विद्यार्थियों ने कहा कि यदि थोड़ा और समय मिलता तो वे उत्तर और बेहतर तरीके से लिख सकते थे। वहीं कक्षा 12वीं के योग के परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र काफी सरल था और उसे हल करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई।
कक्षा 12वीं की 9 मार्च को गणित की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 10 मार्च को कक्षा 10वीं की संगीत विषय की परीक्षा होगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक आयोजित की जाएंगी।
वर्जन
शनिवार को सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा जिले के 26 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण हुई। परीक्षा के दौरान कहीं से भी नकल का कोई मामला सामने नहीं आया है। -विक्रम यादव, जिला कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई