फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cash and jewelery stolen from three places including sub-inspector's house

सब-इंस्पेक्टर के घर सहित तीन जगह से नकदी और जेवरात चोरी

Sat, 13 Nov 2021 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen from three places including sub-inspector's house
रेवाड़ी। जिले में चोरी की वारदात बढ़ती जा रही हैं। गांव औलांत में चोरों ने दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर के घर सहित तीन जगहों पर सेंध लगाकर नकदी व जेवर चोरी कर लिए। सब-इंस्पेक्टर परिवार के साथ दिल्ली रहते हैं। पड़ोसियों ने चोरी होने के बारे में सूचना दी। डहीना चौकी पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

गांव औलांत निवासी जगरूप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर हैं। गांव में स्थित मकान पर ताला लगा हुआ था और वह परिवार के साथ दिल्ली के रोहिणी में रहते हैं। छह नवंबर को वह परिवार के साथ गांव से दिल्ली के लिए चले गए थे। 11 नवंबर को उनके पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ है। सूचना के बाद वह गांव पहुंचे तो घर के कमरों के ताले टूटे हुए थे और अंदर रखा सामान बिखरा हुआ था। चोर घर से करीब बीस हजार रुपये की नकदी, कपड़े और चांदी की तीन जोड़ी पायल चोरी कर ले गए। चोरों ने गांव निवासी ललित कुमार और सुरेंद्र सिंह के मकान में भी सेंध लगाई है। चोर उनके घर से भी सामान चोरी कर ले गए। सूचना के बाद डहीना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद जगरूप की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शराब ठेका से नकदी और मोबाइल चोरी
औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा की विपुल गार्डन सोसायटी के निकट स्थित शराब ठेका में चोरों ने रात के समय सेंध लगा दी और हजारों रुपये की नकदी व मोबाइल चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के जिला चंदौली के गांव रेवसां निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह विपुल गार्डन के निकट शराब ठेका पर मैनेजर हैं। 11 नवंबर की रात को चोरों ने ठेका की छत को उखाड़ लिया और अंदर घुस गए। चोर ठेका से 65 हजार रुपये की नकदी और दो मोबाइल चोरी कर ले गए। चोरी का पता 12 नवंबर की सुबह लगा, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने अशोक कुमार की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed