फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Case of shooting and killing of garment businessman in Rewari, police arrested main accused

Rewari: गारमेंट्स व्यापारी की गोली मारकर हत्या करने का मामला, पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

Tue, 16 Jul 2024 05:04 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 16 Jul 2024 05:04 PM IST
सार

शीशराम ने अपनी शिकायत में बताया था कि उनके बेटे दिनेश कुमार ने जलियावास में गारमेंटस व किरयाना की दुकान कर रखी थी। 5 जुलाई को उसके बेटे दिनेश कुमार का जन्मदिन था जिसकी वजह से वह अपने बेटे को बुलाने के लिए दुकान पर गया था।

विज्ञापन
Case of shooting and killing of garment businessman in Rewari, police arrested main accused
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

रेवाड़ी में गारमेंट्स व्यापारी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव जलालपुर निवासी शिव कुमार उर्फ एसपी के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


अपराध शाखा-1 इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह ने बताया कि गांव रानौली निवासी शीशराम ने अपनी शिकायत में बताया था कि उनके बेटे दिनेश कुमार ने जलियावास में गारमेंटस व किरयाना की दुकान कर रखी थी। 5 जुलाई को उसके बेटे दिनेश कुमार का जन्मदिन था जिसकी वजह से वह अपने बेटे को बुलाने के लिए दुकान पर गया था। उनकी दुकान से कुछ दूर पर एक मोमोज की रेहड़ी लगी हुई थी, जिस पर एसपी उर्फ शिव गांव जलालपुर एवं सुम्मी गुर्जर पातुहेड़ा व अमित पहलवान गांव आसलवास ये तीनों मोमोज खा रहे थे।
विज्ञापन


तीनों उसके बेटे के पास आए और झगड़ा करने लग गए। समझाने के बाद वह सभी वहां से चले गए। उसके बाद वह अपने बेटे के साथ दुकान के पास चौराहे पर आकर बैठ गया। थोड़ी देर बाद शिव कुमार सुम्मी व अमित एक कार में आए तथा शिव कुमार के दो दोस्त सचिन व देवेन्द्रने अपनी बाइक पर आए। किसी रंजिश को रखते हुए उसके बेटे दिनेश के साथ झगडा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शिव कुमार ने उसके बेटे दिनेश को गोली मार दी और अभी आरोपी मौके से फरार हो गए। अस्पताल ले जाने पर दिनेश को मृत्य घोषित कर दिया। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कसौला में हत्या का मामला दर्ज करके मामले में एक आरोपी सुनील उर्फ सुम्मी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में मुख्य आरोपी गांव जलालपुर निवासी शिव कुमार उर्फ एसपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed