{"_id":"6207f9ebb86ce022d91cf41f","slug":"case-of-fraud-and-embezzlement-on-four-including-son-in-law-in-purchase-of-plot-rewari-news-rtk6382420198","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लॉट की खरीद में दामाद समेत चार पर धोखाधड़ी व गबन का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लॉट की खरीद में दामाद समेत चार पर धोखाधड़ी व गबन का केस
विज्ञापन
रेवाड़ी। रोडवेज के सेवानिवृत्त कर्मचारी ने अपने दामाद सहित चार लोगों पर प्लॉट की खरीद में धोखाधड़ी व रुपये गबन का आरोप लगाया है। माडल टाउन थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में न्यू आदर्श नगर निवासी सुजान सिंह ने कहा कि वह रोडवेज से सेवानिवृत्त हैं। गांव जाटूवास निवासी जगजीत, पूर्व सरपंच करतार, विजय सिंह और काला ने उन्हें एक दिन जाटूवास स्थित जगजीत बिल्डिंग मटीरियल की दुकान पर बुलाया। आरोपी जगजीत उनका दामाद है। सभी ने कहा कि सेवानिवृत्ति से मिली राशि से हरिनगर बाइपास के पास सस्ता प्लॉट दिला देंगे। जब कॉलोनी नियमित हो जाएगी तब अच्छा मुनाफा होगा।
आरोपियों ने बताया कि प्लाट उनके नाम पर है। आरोपियों ने उन्हें 240 गज का प्लॉट दिखाया और 15 लाख 60 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। वह प्लॉट में मकान बना सकते हैं और इसकी रजिस्ट्री भी जल्द करा देंगे। 21 जनवरी 2020 को उन्होंने जाटूवास में जगजीत दुकान पर 15 लाख 60 हजार रुपये आरोपियों को दे दिए। वह प्लॉट में मकान बनाकर अपनी बेटी कृष्णा और परिवार के साथ रहने लगे। आरोपियों ने अभी तक प्लॉट की रजिस्ट्री उनके नाम नहीं कराई है। आरोपी जगजीत उन्हें मकान से निकालने की धमकी दे रहा है। बिजली का कनेक्शन भी जगजीत के नाम पर है और उसने बिजली कनेक्शन काटने के लिए बिजली निगम में शिकायत दे दी। उनकी बेटी ने कनेक्शन न काटने के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई है। उन्हें बाद में पता लगा कि उन्हें बेचा गया प्लॉट किसी महेंद्र के नाम पर है। आरोपियों ने धोखाधड़ी कर उनके रुपये हड़प लिए। सुजान सिंह ने मामले की शिकायत सेक्टर-तीन चौकी में दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उच्च अधिकारियों को शिकायत देने के बाद शनिवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व गबन का मामला दर्ज कर लिया है।