फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Case of cancellation of nomination of lawyers in eight old age home committee offices

Rewari News: वकीलों की सदस्यता रद्द करने के मामले में आठ वरिष्ठ अधिवक्ताओं की कमेटी गठित

Fri, 23 Feb 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 23 Feb 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Case of cancellation of nomination of lawyers in eight old age home committee offices
रेवाड़ी। जिला बार एसोसिएशन रेवाड़ी। संवाद
रेवाड़ी। जिला बार एसोसिएशन में पूर्व प्रधान सहित 6 सदस्यों की सदस्यता रद्द करने के मामले में बार कौंसिल ने आदेश जारी किए हैं। मामले का निपटारा करने के लिए बार कौंसिल की ओर से आठ वरिष्ठ अधिवक्ताओं की कमेटी गठित की गई है। यह सभी अधिवक्ता दोनों पक्षों की बातें सुनने के बाद मामले का निपटारा करेंगे।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन की वर्तमान कार्यकारिणी ने एसोसिएशन के छह अधिवक्ताओं की सदस्यता रद्द कर दी थी। इसमें पूर्व प्रधान शमशेर यादव भी शामिल थे, यह मामला बार कौंसिल पंजाब एवं हरियाणा में पहुंचा था। जहां सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की तरफ से अपनी बात रखने के बाद इसे रेवाड़ी बार एसोसिएशन के आठ सीनियर अधिवक्ताओं को निपटारा करने के लिए भेजा गया है। इस मामले में स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं, कि यह सभी सीनियर अधिवक्ता आपस में बैठकर मामले का निपटारा करेंगे। वकीलों की एकता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए इसका आपसी निपटारा किया जाना है। जिसके लिए उन्हें आगामी तारीख 20 मार्च तक अपना लिखित निर्णय बार कौंसिल को प्रेषित करना होगा।
विज्ञापन


8 फरवरी को जिला बार एसोसिएशन के आदेश पर लगी थी रोक

गौरतलब है कि वर्तमान प्रधान विश्वामित्र यादव ने 31 जनवरी को होने वाली बैठक के दौरान अभद्र व्यवहार करने के कारण 6 सदस्यों की जिला बार एसोसिएशन की सदस्यता रद्द कर दी थी। जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवेश हरित, शमशेर यादव, परवीन, बाबूलाल खोला, आकाश यादव व देवेंद्र यादव शामिल थे। इन सभी सदस्यों ने एसोसिएशन के आदेश के खिलाफ बार कौंसिल पंजाब एवं हरियाणा में अपील दायर की थी जिसमें 8 फरवरी को एसोसिएशन के आदेश पर रोक लगा दी गई थी, लेकिन 8 फरवरी को ही इन सभी सदस्यों की सदस्यता वर्तमान प्रधान व कार्यकारिणी ने रद्द कर दी थी। वहीं, सदस्यता रद्द करने पर वकीलों ने कहा था कि बार प्रधान द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन अधिवक्ताओं की मिली जांच की जिम्मेदारी


जनार्दन शर्मा
केआर खुराना
केहर सिंह
राजेंद्र सिंह
चरण सिंह शिवाच
बुद्धि प्रकाश यादव
रघुवीर सिंह
एसएल गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed