{"_id":"662c2a0592c8ab09b907d944","slug":"case-against-seven-for-forcing-bolero-on-two-youths-in-the-pond-rewari-news-c-198-1-rew1001-203740-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कुंड में दो युवकों पर बोलेरो चढ़ाने के मामले में सात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कुंड में दो युवकों पर बोलेरो चढ़ाने के मामले में सात पर केस
Sat, 27 Apr 2024 03:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 27 Apr 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। आरोपी गाड़ी से नीचे कुचलकर भागते हुए सीसीटीवी में हुए कैद। स्रोत : वीडियो ग्रैप
रेवाड़ी। कुंड बैरियर पर दो युवकों पर बोलेरो चढ़ाने के मामले में पुलिस ने सात लोगो के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने मनेठी निवासी धर्मेंद्र के बयान पर महेंद्रगढ़ के खैराना निवासी संदीप, ढाणी कोलाना निवासी सूरज, पाडला निवासी अंकित, कुंड निवासी जितेंद्र व दो-तीन अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि कुंड बैरियर पर वीरवार दोपहर बाद रंजिश में बोलेरो में सवार करीब छह युवकों ने दो युवकों को गाड़ी से कुचल दिया था। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार मनेठी के रहने वाले वेदपाल ने कुंड बैरियर पर सर्विस स्टेशन खोला है। इसके पास मनेठी निवासी प्रशांत नौकरी करता है। वीरवार दोपहर बाद अटेली और पाडला के रहने वाले करीब छह युवक बोलेरो में सवार होकर सर्विस स्टेशन पर पहुंचे।
लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान वेदपाल ने बीच-बचाव कर युवकों को वहां चले जाने को कहा, लेकिन युवकों ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। शाेर सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। इस बीच वेदपाल ने पाडला के रहने वाले एक युवक को पकड़कर पुलिस को सूचना देने का प्रयास किया। इस बीच युवकों ने वेदपाल और अपने ही साथी पाडला निवासी अंकित को कैंपर से कुचल दिया। युवकों की गाड़ी वेदपाल को करीब 50 मीटर तक घसीट कर ले गई।
विज्ञापन
वर्जन
मामले में सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।-सुरेंद्र कुमार, जांच अधिकारी