फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cartridge and threatening letter sent in gift box

गिफ्ट के बॉक्स में कारतूस व धमकी भरा पत्र भेजा

Sun, 07 Aug 2022 10:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Cartridge and threatening letter sent in gift box
रेवाड़ी। बदमाशों ने धमकी देने का नया तरीका खोजा है। उन्होंने व्यक्ति को गिफ्ट बॉक्स में दो कारतूस के साथ ही धमकी भरा पत्र भी भेजा है। व्यक्ति और उसका परिवार सहमा हुआ है। इसमें परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित के साथ जून में भी मारपीट की घटना हुई थी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव औलांत के रहने वाले रामपाल सिंह ने कहा कि छह अगस्त की सुबह वह उठे तो घर के गेट के पास चबूतरे पर एक गिफ्ट का डिब्बा रखा हुआ था। उन्होंने चबूतरे पर डिब्बा रखे होने की जानकारी अपने बेटे बिरेंद्र सिंह व अन्य ग्रामीणों को दी। उन्होंने डिब्बा खोला तो उसमें एक और प्लास्टिक का डिब्बा था। प्लास्टिक का डिब्बा खोला तो उसमें एक चिट्ठी व दो कारतूस रखे थे। चिट्ठी में लिखा था कि उस समय बच गए थे, परंतु तुझे व तेरे परिवार को जान से मार देंगे। सूचना के बाद डहीना चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और चिट्ठी व कारतूस अपने कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन

रामपाल के अनुसार 27 जून को भी उन पर हमला हुआ था। हमलावरों ने उनके मुंह पर कपड़ा बांध कर उनके साथ मारपीट की थी। इस मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस को भी दी थी। रामपाल ने पहले हमला करने वालों पर ही धमकी देने का संदेह जताया है। डहीना चौकी पुलिस ने फिलहाल रामपाल की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध धमकी देने व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed