फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cartoon theme and double engine design squirt guns are liked by children

Rewari News: बच्चों को भा रहीं कार्टून थीम और डबल इंजन डिजाइन की पिचकारियां

Mon, 02 Mar 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 02 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Cartoon theme and double engine design squirt guns are liked by children
फोटो : होली पर्व को लेकर भाड़ावास स्थित एक दुकान पर रंगों व पिचकारियों की खरीदारी करते ग्राहक।स
रेवाड़ी। होली नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। मुख्य बाजार से मोहल्लों की छोटी दुकानों तक रंग-बिरंगी पिचकारियां, गुलाल, अबीर, मुखौटे आदि सज गए हैं। रंग-गुलाल के साथ लोग रेडिमेड कपड़े भी खरीद रहे।
विज्ञापन

लोग नए वस्त्रों के साथ बच्चों के लिए आकर्षक पिचकारियां और रंगीन मुखौटे ले रहे हैं। बच्चों में कार्टून थीम और डबल इंजन डिजाइन की पिचकारियों की मांग है। इस बार बाजार में पारंपरिक रंगों के साथ-साथ हर्बल गुलाल की मांग अधिक है।
विज्ञापन

लोग त्वचा और आंखों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केमिकल युक्त रंगों से दूरी बना रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक खासतौर पर हर्बल गुलाल की पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानों पर गुलाबी, पीला और हरा जैसे पारंपरिक रंग तो उपलब्ध हैं ही, लेकिन इस बार पर्पल, लाइट स्काई ब्लू रंग के गुलाल की भी मांग है। युवा वर्ग इन नए और आकर्षक रंगों को ज्यादा पसंद कर रहा है।

गुलाबी-गेरुआ गुलाल की ज्यादा बिक्री
अग्रसेन चौक स्थित दुकानदार दीपक ने बताया कि इस बार पिस्तौल, त्रिशूल, भाला और गदा डिजाइन की पिचकारियां ज्यादा बिक रही हैं। बाजार में पिचकारियां 50 रुपये से लेकर 1 हजार रुपये तक उपलब्ध हैं। मशीनगन डिजाइन वाली पिचकारियां बच्चों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बावल मार्ग के दुकानदार अरूण ने बताया कि पानी के गुब्बारे, फिल्मी सितारों के मुखौटे और सिलिंडर पिचकारी भी ग्राहकों को लुभा रहे हैं। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में बाजार में अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है, जिससे अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed