{"_id":"6a4012588aff4f380b09c296","slug":"car-stolen-overnight-broken-glass-fragments-found-rewari-news-c-198-1-rew1001-240932-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रात में कार चोरी, शीशे के टूटे टुकड़े मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रात में कार चोरी, शीशे के टूटे टुकड़े मिले
Sat, 27 Jun 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। थाना मॉडल टाउन क्षेत्र में एक स्विफ्ट डिजायर कार चोरी हो गई। शिकायतकर्ता सेक्टर-19 धर्मप्रकाश यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने रिश्तेदार राहुल यादव की स्विफ्ट डिजायर कार कुछ समय के लिए ली थी।
24 जून की रात लगभग 8-9 बजे उन्होंने कार को अपने घर के बाहर खड़ा किया था। अगले दिन सुबह जब वे बाहर आए तो कार वहां नहीं थी। मौके पर जांच करने पर वहां कार के शीशे के टूटे टुकड़े मिले, जिससे आशंका जताई गई कि वाहन को किसी व्यक्ति ने रात में चोरी कर लिया है।इलरी सूचना थाना मॉडल टाउन पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है।