फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Car fell into JLN canal, four injured

जेएलएन नहर में गिरी कार, चार लोग घायल

Sun, 02 Jan 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Car fell into JLN canal, four injured
नहर में गिरी पड़ी कार। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शुक्रवार की रात गांव ड्योढई के निकट जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) नहर में एक कार गिर गई। कार में चार युवक सवार थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी) टीम ने युवकों को कार से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। समय पर मदद व उपचार मिलने से युवकों की जान बच गई। हादसे में चारों युवकों को चोटें आई हैं। इस दौरान एक युवक को पीजीआई रोहतक के लिए रेफर किया गया है। रेस्क्यू के लिए बावल से पहुंची दमकल टीम के एक कर्मचारी को तेज रफ्तार टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में वे घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार नहर में कैसे गिरी, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

डायल-112 की गाड़ी नंबर-569 को शुक्रवार की रात 11 बजे सूचना मिली कि दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव ड्योढई के निकट जवाहर लाल नेहरू नहर में एक कार गिर गई है। ईआरवी पर तैनात सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद, हेडकांस्टेबल ओमप्रकाश व सिपाही नरबीर मौके पर पहुंचे तो कार नहर में गिरी दिखाई दी। पुलिस की सूचना मिलते ही एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार में फंसे गांव लूला अहीर निवासी यशवीर, सीहा निवासी प्रियांशु, कंवाली निवासी करण सिंह व नांगल खेड़ी निवासी सचिन को बाहर निकाला और एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया। ट्रॉमा सेंटर से सचिन को पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों की हालत में सुधार है। दमकलकर्मी हुआ घायल रेस्क्यू के लिए बावल से दमकल से सहायक फायर सेफ्टी आफिसर धर्मपाल, फायरमैन मदन सिंह व चालक सतपाल भी मौके पर पहुंचे थे। हाईवे पर एक तेज रफ्तार टेंपो ने फायरमैन मदन सिंह को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी कर्मचारियों ने मदन सिंह को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। बाद में उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed