{"_id":"62d113820bdbd960791b12cb","slug":"car-and-trolley-caught-fire-after-collision-in-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari Accident: कार और ट्राले में भिड़ंत के बाद लगी आग, कार सवार पांच लोग बुरी तरह झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari Accident: कार और ट्राले में भिड़ंत के बाद लगी आग, कार सवार पांच लोग बुरी तरह झुलसे
Fri, 15 Jul 2022 12:43 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:43 PM IST
सार
हादसे का शिकार हुए सभी कार सवार राजस्थान के खेतड़ी के रहने वाले थे। इनमें तीन लोगों की पहचान हो गई है। गुरुवार रात करीब एक बजे नारनौल की तरफ से आ रही कार और रेवाड़ी से जा रहे ट्राले के बीच पीथड़ावास गांव के पास टक्कर हो गई।
विज्ञापन
रेवाड़ी में हादसे में जली कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रेवाड़ी-जैसलमेर हाईवे नंबर-11 पर गांव पीथड़ावास के समीप गुरुवार देर रात ट्राला और कार की जबरदस्त भिड़ंत हुई। टक्कर के बाद जोर का धमाका हुआ और दोनों वाहनों में आग लग गई। आग से कार में सवार पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। उन्हें गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे का शिकार हुए सभी कार सवार राजस्थान के खेतड़ी के रहने वाले थे। इनमें तीन लोगों की पहचान हो गई है। जिसमें राजेश (35), सुरेश (34) और हीरालाल (37) शामिल हैं। ये सभी रात के समय खेतड़ी से नारनौल होते हुए रेवाड़ी की तरफ आ रहे थे। गुरुवार रात करीब एक बजे नारनौल की तरफ से आ रही कार और रेवाड़ी से जा रहे ट्राले के बीच पीथड़ावास गांव के पास टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तुरंत ही दोनों वाहनों में आग लग गई। कार में कुल पांच लोग सवार थे, उन्हें निकलने का मौका ही नहीं मिला और वह बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन
हाईवे से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया और बुरी तरह झुलसे लोगों को एंबुलेंस की मदद से तुरंत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। गंभीर हालत के कारण पांचों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। हादसे में झुलसे हुए सभी लोग राजस्थान के खेतड़ी के रहने वाले थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस हादसे में कार जलकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ट्राले का अगला हिस्सा (कैबिन) पूरी तरह जल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद जोरदार का धमाका हुआ और फिर दोनों वाहनों में आग लगी।
विज्ञापन