फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Captan Ajay Yadaw accused BJP government for corruption

तहसीलों में एक-एक लाख रुपये लेकर हो रही रजिस्ट्री, आरटीए में भी सब कुछ ठीक नहीं : कैप्टन

Wed, 25 Dec 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Captan Ajay Yadaw accused BJP government for  corruption
प्रेसवार्ता करते पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव। - फोटो : Rewari
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर तहसीलों व आरटीए में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि तहसीलों में एक-एक लाख रुपये लेकर अवैध रूप से रजिस्ट्री की जा रही है। वहीं आरटीए में भी ओवरलोड ट्रक तक के चालान नहीं किए जा रहे हैं और अधिकारी भी अपना काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि कैप्टन ने 28 दिसंबर को सोहना विधानसभा के देवीलाल स्टेडियम में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत बचाओ- संविधान बचाओ रैली को लेकर प्रेसवार्ता आयोजित की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि रैली में हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद मुख्य अतिथि होंगे। कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्षा कुमारी शैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा सभी विधायक, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

आर्थिक मंदी से से परेशान हैं किसान और मजदूर
पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि रैली के मुख्य मुद्दे आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, महंगाई व किसानों की दुर्दशा इत्यादि होेंगे। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह रेवाड़ी में रेवाड़ी, बावल और पटौदी के कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाई है। वहीं शाम को सोहना कार्यकर्ताओं की मीटिंग सोहना में बुलाई है और गुरुवार को सुबह गुरुग्राम और बादशाहपुर कार्यकर्ताओं की मीटिंग कांग्रेस कार्यालय कमान सराय गुरुग्राम में बुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जातीय ध्रुवीकरण के लिए सीएए और एनआरसी
यादव ने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा सीएए और एनआरसी कानून केवल जातीय ध्रुवीकरण के लिए लाया गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी कानून धर्म और जाति के आधार पर नहीं बनता है। देश में जो चल रहा है उसकी निंदा पूरा विश्व कर रहा है। इसमें 54 हजार 600 करोड़ का खर्च पड़ेगा। इससे देश को क्या फायदा होगा। देश में आर्थिक मंदी आई हुई है फिर भी भाजपा द्वारा इतना पैसा व्यर्थ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जामिया विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के साथ जो व्यवहार किया गया, वह भी निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed