फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Captain Ajay's claim proved true, Congress appointed Rao Narendra Singh as state president

Rewari News: कैप्टन अजय का दावा हुआ सच, कांग्रेस ने राव नरेंद्र सिंह को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

Mon, 29 Sep 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 29 Sep 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Captain Ajay's claim proved true, Congress appointed Rao Narendra Singh as state president
कैप्टन अजय यादव के आवास पर पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा। संवाद
रेवाड़ी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव का वह दावा सच हो गया जिसमें उन्होंने कहा था कि हरियाणा कांग्रेस का अध्यक्ष कोई ओबीसी वर्ग का ही बनेगा। कांग्रेस ने नारनौल के राव नरेंद्र सिंह को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।
विज्ञापन

कैप्टन ने था कहा कि अहीरवाल में विस की 11 सीटें हैं, 10 सीट हम हारे हैं। सरकार नहीं बनने का कारण यही था। 37 हम जीत गए थे। अहीरवाल की अनदेखी की गई थी। इसलिए कांग्रेस का चेहरा ओबीसी जरूरी है। अवैध कब्जे व प्लाटिंग के सवाल पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री और रेवाड़ी विधायक पर कटाक्ष किया था। कहा कि किसी ना किसी के इशारे से यह सब हो रहा है।
विज्ञापन

कैप्टन अजय यादव के आवास पर पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा भी पहुंचे। इस दौरान अहीरवाल की राजनीति पर चर्चा हुई। भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार पर कटाक्ष की। कहा कि विकास जमीनी स्तर पर नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मसानी बैराज में भरे दूषित पानी की निकासी को लेकर सरकार की मौजूदा योजना पर उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग द्वारा प्रस्तावित 40 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने का प्लान जनता की गाढ़ी कमाई का फिजूल खर्च है। इस योजना पर करीब 250 करोड़ का खर्च आएगा, जबकि यही समस्या बेहद कम लागत और कम समय में हल की जा सकती है।

कैप्टन अजय यादव ने कहा कि रेवाड़ी, कालूवास, धारूहेड़ा आदि क्षेत्रों में पहले से बने हुए 5 एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) का पानी आज भी मसानी बैराज में डाला जा रहा है। मसानी बैराज में नहरी पानी व बरसाती पानी ही डाला जाए ताकि यहां आस-पास के गांव का वाटर लेवल भी ठीक रहे। विधायक लक्ष्मण यादव ने कैप्टन अजय के बयान पर कहा कि आज शहर में चौतरफा विकास कार्य हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed