फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Captain Ajay Yadav called meeting after ticket canceled, but did not attend himself; Son and current MLA said

Rewari: टिकट कटने के बाद कैप्टन अजय यादव ने बुलाई बैठक, खुद नहीं पहुंचे; बेटे व वर्तमान विधायक ने कही बड़ी बात

Thu, 02 May 2024 02:45 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 02 May 2024 02:45 PM IST
सार

हरियाणा की गुरुग्राम लोकसभा सीट से कांग्रेस ने राज बब्बर को प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव ने पहली बार उनके कार्यालय में कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाई गई। इस दौरान विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि टिकट कटने की कोई भी नाराजगी नहीं है।

विज्ञापन
Captain Ajay Yadav called meeting after ticket canceled, but did not attend himself; Son and current MLA said
विधायक चिरंजीव राव - फोटो : संवाद

विस्तार

गुरुग्राम लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव का टिकट कटने के बाद पहली बार उनके कार्यालय में कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाई गई। इस मीटिंग में कैप्टन अजय यादव मौजूद नहीं थे। कार्यकर्ताओं के बीच कैप्टन अजय यादव के बेटे और मौजूदा विधायक चिरंजीव राव पहुंचे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी साफ देखने को मिली। 

विज्ञापन


विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि टिकट कटने की कोई भी नाराजगी नहीं है। यह फैसला कांग्रेस आलाकमान ने किया है तो कुछ सोच समझकर ही लिया होगा। अब कैप्टन अजय यादव एकदम तनाव मुक्त हो चुके हैं और ऐसे समय में वह अन्य राज्यों में जाकर कांग्रेस के लिए प्रचार का कार्य करेंगे। अगर यहां पर टिकट मिलती भी तो केवल यहीं तक ही सीमित हो जाते।
विज्ञापन


राज बब्बर जैसा नेता जनता की खुशनसीबी
राज बब्बर को टिकट मिलने पर चिरंजीव राव ने कहा कि यह तो जनता की खुशनसीबी है कि उन्हें राज बब्बर जैसा नेता मिलेगा। जनता के लिए काफी अच्छा अनुभव होगा। क्योंकि मौजूदा सांसद राव इंद्रजीत सिंह जीतने के बाद कभी अपने लोकसभा क्षेत्र में नहीं आते हैं। अगर राज बब्बर जीतेंगे तो वह जमिनी स्तर पर कार्य करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सन्यास लेने का नहीं उठता सवाल
कैप्टन अजय यादव के सन्यास लेने वाले सवाल पर विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, वह अभी संन्यास नहीं लेंगे। बल्कि आगे चलकर भी कांग्रेस के लिए की दिल से मेहनत करेंगे। जहां पर भी पार्टी को उनकी जरूरत होगी वहां पर जाकर कमी को पूरा करेंगे। अभी सन्यास लेने का कोई सवाल ही नहीं उठता होता है


पार्टी कार्यकर्ताओं में है नाराजगी
फिलहाल कुछ भी कहा जाए मगर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच में काफी नाराजगी है। यही कारण था कि मीटिंग बुलाई गई थी, ताकि पार्टी कार्यकर्ताओं को समझाया जा सके कि यह फैसला कांग्रेस के उच्च पदाधिकारियों का है। इसमें कोई कुछ भी नहीं कर सकता है। मौके पर कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि टिकट कटना बिल्कुल भी उचित नहीं है। हालांकि, अब इसमें किया भी किया जा सकता है। जिसने 5 साल मेहनत की उसे दरकिनार कर दिया गया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed