फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Capacity building training given to legal volunteers

Rewari News: विधिक स्वयंसेवकों को दिया क्षमता निर्माण प्रशिक्षण

Tue, 28 Jan 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 28 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Capacity building training given to legal volunteers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित वर्मा के नेतृत्व में विधिक स्वयंसेवकों के लिए क्षमता निर्माण प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरा लीगल वॉलिंटियर्स मौजूद रहे। कार्यक्रम में हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों के बारे में अवगत कराया गया। इस अवसर पर 8 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जन-जन को जागरूक करने के निर्देश दिए गए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत का फायदा मिल सके। सचिव अमित वर्मा ने नालसा हेल्पलाइन 15100 के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर के तौर पर पैनल अधिवक्ता विकास यादव व निशा रानी मौजूद रहे, जिन्होंने उपस्थित स्वयं विधिक सेवकों को उनके कर्तव्यों के बारे में अवगत करवाया तथा सभी को जागरूकता के लिए बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि मुख्य कानूनी सहायता क्लिनिक गांव खोरी, बीकानेर, डहीना, खड़खड़ा में चलाए जा रहे, जहां पर कोई भी जरूरत मंद कानूनी सहायता मुफ्त में प्राप्त कर सकता है। इस क्षमता निर्माण कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभी स्वयं विधिक सेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed