Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Canter hits Innova, youth dies, three injured

Rewari News: कैंटर ने इनोवा को मारी टक्कर, युवक की मौत, तीन घायल

Tue, 04 Jun 2024 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 04 Jun 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Canter hits Innova, youth dies, three injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुंड। सोमवार की रात रेवाड़ी से नारनौल की तरफ जा रही इनोवा गाड़ी को माजरा के समीप नांदा मोड के पास एक कैंटर ने डिवाइडर के दूसरी तरफ जाकर टक्कर मार दी। इनोवा में चार लोग सवार थे। कार नारनौल के महेश की बताई जा रही है। घटना में नारनौल के रवि गुप्ता ने मौके पर दम तोड़ दिया। बाकी तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जैसे ही घटना की सूचना डायल 112 को मिली, मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंची। इस दौरान घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भिजवाया गया। डायल 112 के अशोक ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि माजरा के समीप इनोवा कार का एक्सीडेंट हो गया है। मौके पर जैसे ही पहुंचे तो देखा कि सभी घायल अवस्था में थे तुरंत एंबुलेंस को फोन करके इसकी सूचना दी गई। इस दौरान घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग रेवाड़ी से नारनौल की तरफ जा रहे थे। थाना खोल के एसएचओ प्रहलाद ने बताया कि दुर्घटना में एक की मौत हो गई है। बाकी गंभीर हालत में है। लोग गुड़गांव से नारनौल की तरफ जा रहे थे। मामले में अभी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed