{"_id":"67ed7fd9e8295a5c1c088fd6","slug":"canteen-will-remain-open-throughout-the-year-in-kosli-grain-market-rewari-news-c-198-1-rew1001-217374-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कोसली अनाज मंडी में पूरे साल खुली रहेगी कैंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कोसली अनाज मंडी में पूरे साल खुली रहेगी कैंटीन
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के बहुत लंबे प्रयास व कड़ी मेहनत के बाद बुधवार को कोसली में किसान मजदूरों के लिए किसान कैंटीन खोली गई।
समय सिंह प्रधान ने बताया कि व्यापार मंडल कोसली, मार्केट कमेटी सचिव व कोसली एसडीएम को सरकार के नाम काफी ज्ञापन दिए गए इसके बाद सरकार ने इस मामले में संज्ञान लिया है।
इस मौके पर कोसली के विधायक अनिल कुमार ने उद्घाटन किया। भारतीय किसान यूनियन चढूनी का भी एक शिष्ठमंडल मौजूद रहा।
समय सिंह ने बताया कि इससे किसान मजदूरों का फायदा होगा क्योंकि कोसली के आसपास होटल भी कम है और मजदूर किसान 10 रुपये में भरपेट खाना खा सकेंगे।
यूनियन ने मांग की कि कैंटीन 12 महीने खुलनी चाहिए। इस पर विधायक अनिल यादव व जिला अधिकारी तथा मार्केट कमेटी के सचिव ने पूरा आश्वासन दिया कि कैंटीन 12 महीना के लिए चालू रहेगी। इस मौके पर कार्यकारी जिला प्रधान राजेंद्र कुमार गेरा, मुन्नी बूढ़पुर, नीलम मूंदड़ा, रोशन लाल गुलाबपुरा और वेद डाडरा, वीरेंद्र खेड़ा, आलमपुर व अन्य का यूनियन के पदाधिकारी मौके पर मौजूद थे।