{"_id":"68794112020d2d754d096a59","slug":"candidates-appearing-for-cet-will-get-free-bus-travel-facility-rewari-news-c-198-1-rew1001-222750-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सीईटी में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी निशुल्क बस यात्रा की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सीईटी में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी निशुल्क बस यात्रा की सुविधा
Thu, 17 Jul 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। सीईटी में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सरकार ने 26 व 27 जुलाई को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा देने की व्यवस्था की है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने और वापस लाने का प्रबंध किया गया है।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा राज्य परिवहन ने सीईटी के अभ्यर्थियों के लिए व्यापक परिवहन योजना तैयार की है। हरियाणा राज्य परिवहन की ओर से अभ्यर्थियों को नजदीकी बस स्टैंड से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने व वापस लाने का प्रबंध किया गया है ताकि अभ्यर्थियों को परेशानी न हो।
सीईटी 26 और 27 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इसमें चार पालियों में परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। डीसी ने बताया कि हरियाणा राज्य परिवहन की ओर से 100 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करने वाले परीक्षार्थियों के लिए इंटरचेंज प्वाइंट की सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा महिला अभ्यर्थियों के साथ एक पारिवारिक सदस्य को भी निशुल्क बस की सुविधा प्रदान की जाएगी तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों को घर से ही मुफ्त यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
दूर से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा के एक दिन पहले और एक दिन बाद भी नि:शुल्क बस सुविधा मिलेगी और दूर से आए अभ्यर्थियों के लिए जिला प्रशासन रात्रि विश्राम की व्यवस्था भी करेगा।
डीसी ने बताया कि अपने साधनों से परीक्षा देने जाने वाले अभ्यर्थी अपना पंजीकरण करवाएं ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें सरकारी सहायता मिल सके। उन्होंने बताया कि अग्रिम सीट बुकिंग के लिए लिंक पर अपना विवरण दर्ज कर सीट बुक करें।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से परीक्षार्थियों की सुरक्षित और समयबद्ध यात्रा सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। सभी परीक्षार्थियों से अनुरोध है कि वे यात्रा विकल्प फॉर्म अवश्य भरें और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने के लिए हरियाणा सरकार की ओर से दी जा रही निशुल्क बस सेवा का लाभ उठाएं।
उन्होंने आम नागरिकों से आह्वान किया कि वे परीक्षा के दिन अनावश्यक यात्रा करने से बचें ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशान व असुविधा का सामना न करना पड़े।