फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Campaigning for Sarpanch and Panch ends, 559805 voters will decide the fate of 3598 candidates

सरपंच और पंच के लिए चुनाव प्रचार थमा, 559805 मतदाता करेंगे 3598 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Thu, 10 Nov 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Campaigning for Sarpanch and Panch ends, 559805 voters will decide the fate of 3598 candidates
रेवाड़ी। जिले की 365 ग्राम पंचायत व पंचों के लिए 12 नवंबर को होने वाले चुनावों को लेकर मतदान तिथि से 72 घंटे पूर्व लाउडस्पीकर के शोर वीरवार शाम को थम गया। सभी प्रत्याशी अब डोर-टू-डोर अभियान चलाकर वोट अपील कर सकेंगे। प्रचार प्रसार के लिए महिलाएं भी पीछे नहीं रही। अब जीत का सेहरा किसके सिर सजेगा यह 12 नवंबर को ही तय होगा। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। सरपंच और पंच पद के लिए सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक मतदान होगा। नतीजे उसी दिन मतदान के बाद घोषित कर दिए जाएंगे। उक्त जानकारी डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अशोक कुमार गर्ग ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों को राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से लागू की गई आदर्श आचार संहिता का पालन करना होगा। 48 घंटे की अवधि के दौरान जनसभा करना, मतदान केंद्रों के निर्धारित क्षेत्र में प्रचार करना और प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाना व ले जाना एमसीसी के खिलाफ है, जिसके लिए संबंधित उम्मीदवार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरपंच का मतदान ईवीएम से होगा, जबकि पंच पद का मतदान बैलेट पेपर से होगा। 11 नवंबर को सभी पोलिंग पार्टियों को चुनाव से संबंधित आवश्यक सामग्री देकर पोलिंग बूथों पर रवाना कर दिया जाएगा। उन्होंने जिला के ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की कि वे पंचायती राज चुनावों में बढ़-चढ़कर मतदान करें।
विज्ञापन

जिले में 365 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 1637 व 3233 पंच पद के लिए 4489 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जिले के 5 लाख 59 हजार व 805 मतदाता करेंगे। शाम को पांच बजते ही प्रत्याशियों ने गाड़ियों पर लगे भोपू व अन्य प्रचार सामग्री को उतार दिया। शात को सभी प्रत्याशी व उनके समर्थक टोलियों में टीमें बनाकर गांवों में घर-घर जाकर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथ पर रहेगी पुलिस प्रशासन की पैनी नजर
एसपी राजेश कुमार ने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथ पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। निर्देश दिए कि पंचायत चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्यों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली ईवीएम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी पुलिस की रहेगी। इन बूथ पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी और गांवों में पुलिस गश्त को बढ़ाया जाएगा। चुनाव में असामाजिक और आपराधिक प्रवृत्ति के तत्वों पर नजर रखने तथा किसी भी गैर कानूनी कार्य व अवैध गतिविधि होने पर तुरंत कानूनी कार्रवाई करने के आदेश जारी किए।
----
ग्राम पंचायतें - 365, इनमें एक-एक सरपंच और 3233 पंच चुने जाएंगे
जिले की ग्रामीण आबादी - 7 लाख 8 हजार 749, जो पंचायतीराज संस्थाओं के तहत कवर होगी।
मतदाता - 5 लाख 59 हजार 805 ग्रामीण क्षेत्र के कुल मतदाता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed