{"_id":"62cb17feba7aeb30371e20c8","slug":"came-to-fix-the-camera-and-used-to-steal-rewari-news-rtk651965841","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमरा ठीक करने आता था और करता था चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैमरा ठीक करने आता था और करता था चोरी
विज्ञापन
रेवाड़ी। घर में सीसीटीवी कैमरा ठीक करने आने वाला एक युवक सीसीटीवी चोरी करता था। मकान को शक हुआ तो उसने जाल बिछा कर युवक को दबोच लिया। चोर को मॉडल टाउन पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उससे नकदी भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी शहर के मोहल्ला नई आबादी निवासी सोनू है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव देवलावास निवासी मनीराम ने कहा है कि उनके घर के अंदर से पिछले तीन माह के दौरान कई बार नकदी चोरी हो चुकी थी। उन्होंने अलमारी में दो लाख 55 हजार रुपये रखे थे। उन्हें संदेह हुआ कि सीसीटीवी कैमरे ठीक करने के लिए आने वाला युवक सोनू घर से नकदी चोरी कर रहा है। शनिवार को मनीराम ने सोनू को घर के सीसीटीवी कैमरे खराब होने के बारे में बताया और घर बुला लिया। इसी दौरान मनीराम ने वीडियो बनाने के लिए कमरे में अपना मोबाइल छुपा कर रख दिया। सोनू कमरे में कैमरा ठीक कर रहा था, इसी दौरान उसने मनीराम को घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को हिलाने के लिए भेज दिया। मनीराम बाहर गए तो सोनू ने कमरे की अलमारी खोल कर पांच हजार रुपये चोरी कर लिए और दोबारा से कैमरा ठीक करने लगा। मनीराम ने कमरे में वापस आकर मोबाइल देखा तो वीडियो में सोनू अलमारी से नकदी चोरी करते हुए दिखाई दिया। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। मोबाइल में चोरी का वीडियो देखने के बाद पुलिस ने सोनू को हिरासत में ले लिया और तलाशी के दौरान उससे कमरे से चोरी की गई नकदी बरामद हो गई। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मनीराम की शिकायत पर सोनू के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित से अन्य चोरी की घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।