फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Called Mangalamukhi and asked for extortion of 10 lakhs

Rewari News: फोन कर मंगलामुखी से 10 लाख की रंगदारी मांगी

Wed, 22 Mar 2023 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 22 Mar 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Called Mangalamukhi and asked for extortion of 10 lakhs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में एक मंगलामुखी को फोन पर रंगदारी मांगी गई है। कॉल करने वाले ने हर माह 10 लाख रुपये देने की मांग रखी है। साथ ही रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। फोन मंगलामुखी के साथ रहने वाले एक व्यक्ति के पास आया था। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गांव लाखनौर निवासी सतीश कुमार तीन साल से शहर की दुर्गा कॉलोनी में रहने वानी मंगलामुखी रुकसार के संपर्क में है। साथ ही उसके काम में भी वह मदद करता है। सतीश ने बताया कि मंगलवार की देर शाम वह रुकसार के घर पर बैठा था। तभी उसके पास अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद का नाम सोनू चौहान बताते हुए कहा कि रुकसार से बात कराओ। सतीश ने कहा कि वो अभी बात नहीं करेगी, सुबह बात कर लेना। सतीश ने बताया कि एक घंटे बाद फिर उसी नंबर से कॉल आई, जिसमें एक लड़के ने कहा कि लो सोनू चौहान से बात करो, मैं दया बोल रहा हूं। आरोप है कि सोनू ने उससे कहा कि रुकसार से अभी बात करनी है। मना करने पर कहा कि उससे मुझे हर महीने 10 लाख रुपये रंगदारी चाहिए। नहीं दी तो उसको जान से मार दूंगा। साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गालियां दी। फोन करने वाले ने कहा कि मुझे किसी ने रुकसार को मारने की सुपारी दी है, मैं उसको गोली मारुंगा। पीड़ित ने धमकी की ऑडियो रिकॉर्डिंग कर ली। साथ ही सदर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने सतीश कुमार की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed