फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cadets showcased their talent through a prayer meeting and cultural performances.

Rewari News: कैडेटों ने प्रार्थना सभा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिखाई प्रतिभा

Sat, 29 Aug 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 29 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Cadets showcased their talent through a prayer meeting and cultural performances.
सैनिक स्कूल में स्थापना दिवस समारोह मनाते। स्रोत : स्कूल
कुंड। गांव गोठड़ा अहीर स्थित सैनिक स्कूल का उन्नीसवां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। प्राचार्य कैप्टन बृज किशोर मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान विद्यार्थियों ने गीत, प्रार्थना के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करियप्पा सदन की ओर से प्रस्तुत विशेष प्रार्थना सभा से हुआ। कैडेटों ने विद्यालय गीत, प्रार्थना, सैन्य छात्र प्रतिज्ञा, आज का विचार, आज का शब्द एवं प्रयोग, आज का इतिहास, समसामयिक विषयों पर भाषण और संवाद प्रस्तुत किए। इसके बाद राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान हुआ। कैडेट सचिन ने श्रव्य-दृश्य माध्यम से विद्यालय की स्थापना से अब तक की विकास यात्रा प्रस्तुत की।
विज्ञापन

प्राचार्य कैप्टन बृज किशोर ने केक काटकर विद्यालय परिवार के साथ स्थापना दिवस मनाया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक, खेलकूद और एनसीसी क्षेत्र की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कैडेटों और कर्मचारियों को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनुशासन और देशभक्ति सैनिक स्कूल की पहचान हैं। कैडेटों को भविष्य में नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए निरंतर मेहनत करनी चाहिए।
कार्यक्रम में पिछले 18 वर्षों की उपलब्धियों को विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शाया गया। संचालन कैडेट ऋचा शर्मा और नैंसी ने किया। कार्यक्रम के अंत में सैन्य परंपरा के अनुसार कैडेटों और स्टाफ के लिए बड़े खाने का आयोजन किया गया।

शाम को सभागार में एक शाम-सैनिक स्कूल रेवाड़ी इतिहास के नाम विषय पर प्रस्तुति भी दिखाई गई।विद्यालय प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल जयसिंह राठौड़ और वरिष्ठ अध्यापक गजेंद्र सिंह चौहान सहित विद्यालय स्टाफ, कैडेट और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed