फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   caa bill

निर्वासित लोगों के सम्मान के लिए लाया गया सीएए ः रविशंकर प्रसाद

Thu, 26 Dec 2019 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
caa bill
caa bill - फोटो : Rewari
केंद्रीय कानून एवं सूचना प्रसारण मंत्री ने रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नागरिक संसोधन एक्ट(सीएए) किसी की नागरिकता छीनने का बिल नहीं है, बल्कि यह नागरिकता देने का कानून है। आखिर बिल लाने की जरूरत क्यों पड़ी, इस सवाल पर मंत्री ने कहा कि उन लाखों लोगों को देखना होगा जो पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश से अपनी इज्जत बचाने के लिए भागे। ऐसे लोगों के सम्मान के लिए यह बिल लाया गया है। ये किसी भारतीय पर लागू नहीं होता है। इसके अलावा एनपीआर के सवाल पर कानून मंत्री ने कहा कि 10 साल में जनगणना होती है। 2010 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन के समय भी हुआ था। यह जनसंख्या रिकॉर्ड के लिए है, इसका मतलब नागरिकता से नहीं है।
विज्ञापन

जरूरत पड़ने पर घर में घुसकर मारेंगे गोली
केंद्रीय कानून मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार में देश की सेना पूरी तरह से तैयार है। हम पहले गोली नहीं चलाएंगे, लेकिन जरूरत पड़ी तो घर में घुसकर मारेंगे। उन्होंने बालाकोट का हवाला देते हुए कहा कि सेना ने ऐसा करके दिखाया है। केंद्रीय मंत्री ने रेवाड़ी की वीर भूमि को प्रणाम करते हुए कहा कि यहां के वीर बहादुर जवानों ने चीन के सैनिकों को जिस तरह से मार गिराया था, वह अतुलनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed