{"_id":"62f29ff457828167553af7c4","slug":"by-changing-the-debit-card-the-youth-withdrew-37-and-a-half-thousand-rupees-from-the-account-rewari-news-rtk654752784","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेबिट कार्ड बदलकर युवकों ने खाते से निकाले साढ़े 37 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेबिट कार्ड बदलकर युवकों ने खाते से निकाले साढ़े 37 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारूहेड़ा। कस्बे स्थित हीरो कंपनी के पास लगे एटीएम बूथ पर दो युवकों ने झांसा देकर एक युवक का डेबिट कार्ड बदल लिया। साथ ही आरोपियों ने उसके बैंक खाते से 37 हजार रुपये से अधिक की राशि निकाल ली। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही जांच शुरू कर दी है।
गांव मालपुरा निवासी मीनाक्षी ने अपनी शिकायत में बताया है कि उनका धारूहेड़ा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में खाता है। सोमवार की शाम करीब आठ बजे उन्होंने अपने बेटे अमित को हीरो कंपनी के पास लगे एक्सिस बैंक के बूथ पर डेबिट कार्ड से रुपये निकालने के लिए भेजा था। अमित ने डेबिट कार्ड से आठ हजार रुपये निकाले। इसी दौरान पीछे खड़े युवकों ने अमित से बैंक ट्रांजेक्शन की रसीद निकालने के लिए कहा। रसीद निकालने का झांसा देकर युवकों ने अमित का डेबिट कार्ड बदल लिया। अमित घर पहुंचा तो युवकों ने बैंक खाते से पांच बार में 37 हजार 600 रुपये निकाल लिए। मीनाक्षी के मोबाइल पर तीन बार में 27 हजार रुपये, चौथी बार में दस हजार व पांचवीं बार में 660 रुपये निकलने के मैसेज मिले। उन्होंने अमित के पास मौजूद डेबिट कार्ड देखा तो वह किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर था, जिसके बाद ठगों द्वारा कार्ड बदल कर ठगी का पता लगा। मीनाक्षी ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सेक्टर-छह थाना पुलिस ने चोरी व ठगी का मामला दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू की है।