फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Business: As the cold increases, sales of blankets pick up pace.

व्यवसाय : ठंड बढ़ते ही कंबलों की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार

Thu, 01 Jan 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 01 Jan 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Business: As the cold increases, sales of blankets pick up pace.
फोटो : दुकान में कंबलों की साज-सज्जा करता दुकानदार।संवाद
रेवाड़ी। ठंड में इजाफा होने के साथ ही जिले के बाजारों में कंबलों की बिक्री तेज हो गई है। दुकानों पर कंबलों के विभिन्न विकल्प उपलब्ध हैं लेकिन सबसे अधिक जयपुरिया, राजस्थानी और लुधियाना के कंबल पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि अब ग्राहक केवल गर्माहट ही नहीं बल्कि कंबल की गुणवत्ता, डिजाइन और रंगों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। रंग-बिरंगे, मोटे और आकर्षक डिजाइन वाले कंबलों की मांग सबसे अधिक बनी हुई है। इसके साथ ही हल्के वजन वाले कंबल भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कंबलों की बिक्री में और अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई गई है, जिससे बाजार में कंबलों की मांग और तेज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराणा प्रताप चौक पर कंबल की दुकान के संचालक अकरम ने बताया कि वह हर साल जयपुर से कंबल लाकर शहर में दुकान लगाते हैं। ठंड के इस मौसम में कंबल की बिक्री से व्यापारियों को अच्छा लाभ मिल रहा है।
दुकानदार सोनी यादव ने बताया कि इस समय ग्राहकों को अच्छी क्वालिटी के कंबल पर छूट और ऑफर भी दे रहे हैं ताकि बिक्री और बढ़ाई जा सके। इसके साथ ही बाजार में विभिन्न ब्रांड और वेरायटी के कंबल उपलब्ध हैं। जयपुरिया कंबल अपने मोटे और गर्म रखने वाले गुणों के लिए पसंद किए जा रहे हैं।

वहीं, राजस्थानी कंबल पारंपरिक डिजाइन और लंबी उम्र के कारण ग्राहकों की पहली पसंद बन रहे हैं। लुधियाना के कंबल भी अपनी उच्च गुणवत्ता और आरामदायक महसूस होने की वजह से ग्राहकों में लोकप्रिय हैं।


कंबल के प्रकार कीमत

रेडीमेड कंबल मोटा 800 से 1200 रुपये

रेडीमेड कंबल हल्का 500 से 800 रुपये

जयपुरिया कंबल मोटा 900 से 5000 रुपये

राजस्थानी कंबल 1000 से 3000 रुपये

लुधियानवी कंबल 1200 से 2500 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed