फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bus operators with permits charged fare from sisters even in free travel

परमिट वाले बस संचालकों ने मुफ्त यात्रा में भी बहनों से वसूला किराया

Sat, 21 Aug 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bus operators with permits charged fare from sisters even in free travel
बारिश के दौरान बस स्टैंड पर जातीं महिलाएं। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। रक्षाबंधन पर बहनों को निशुल्क यात्रा के दावे पहले दिन ही फेल होते नजर आए। रोडवेज ने जहां क्षमता से कम बसों का संचालन किया, वहीं विभिन्न मार्गों पर चलने वाली परमिट बसों ने महिलाओं से किराया वसूला। इस दौरान महिलाओं ने नियमों को हवाला भी दिया, बावजूद इसके वे नहीं माने। वहीं प्रशासन की ओर से परमिट बस संचालकों की मनमर्जी पर रोक लगाने के लिए कोई प्रबंध होते नहीं दिखे।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने डेढ़ दिन तक महिलाओं के लिए निशुल्क सर्विस देने का निर्णय लिया है। इस वजह से ज्यादातर महिलाओं ने रक्षाबंधन पर अपने मायके जाने के लिए बसों को ही चुना है। इससे बसों में यात्रियों की भीड़ कई गुना बढ़ गई है। अधिकारियों के अनुसार यही आदेश परमिट वाली बसों में भी मान्य होते हैं। इन बसों के संचालक हों या फिर चालक-परिचालक, इनके लिए सरकारी आदेश की कोई मतलब नहीं है। शनिवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। प्राइवेट बस के परिचालकों ने सरकारी आदेश को दांव पर रख महिलाओं से टिकट काटने के नाम पर वसूली शुरू कर दी। जबकि प्राइवेट बसों को जारी परमिट में सीधे शब्दों में लिखा गया है कि जो नियम व सुविधाएं यात्रियों को रोडवेज की बसों में मिलेंगी, वहीं सुविधाएं प्राइवेट बसों में भी दी जाएंगी। आरटीए सचिव द्वारा बसों व बस स्टैंड पर नोटिस चस्पा कर महिलाओं के बसों में फ्री यात्रा करने की बात कही है। लेकिन प्राइवेट बस संचालक किसी की बात मानने के तैयार नहीं हैं। इसके बावजूद भी प्रशासन ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

मुख्य मार्गों पर करीब 70 परमिट बसों का होता है संचालन
जिले में रेवाड़ी से गुरुग्राम, पटौदी, महेंद्रगढ़, झज्जर, कोसली व नारनौल मार्ग सहित अन्य मुख्य मार्गों पर प्रत्येक दिन करीब 70 परमिट की बसों कां संचालन होता है। परमिट देते समय ही परिवहन विभाग की सभी शर्तों को मांगने का अनुबंध भी किया जाता है। लेकिन देखा गया है कि यह महज कागजों तक ही सिमट कर रह जाता है। वहीं दूसरी ओर रोडवेज की ओर से भी दावों के उलट बसों की संख्या कम कर दी जाती है। बसों की कमी के कारण हरियाणा रोडवेज की रक्षाबंधन पर फ्री बस यात्रा बहनों के लिए मुसीबत बन गई। रोडवेज की ओर से महिलाओं के लिए डेढ़ दिन तक सर्विस फ्री कर दी है, लेकिन यात्रियों की भीड़ के मुताबिक बसों की व्यवस्था नहीं की है। रोडवेज महाप्रबंधक ने शुक्रवार को ब्यान जारी 130 बसें चलाने की बात कहीं थी, वहीं 20 बसे रिजर्व रखी गई थीं। लेकिन ज्यादातर रूटों पर रोडवेज की सर्विस बेहद कम रही। इससे उन रूटों पर अपने मायके जाने वाली महिलाओं को आसानी से बसें नहीं मिल सकीं। इसके अलावा लंबे रूटों पर जाने वाली बहनों को भी खचाखच भरी बसों में घंटों का सफर खड़ा होकर तय करना पड़ा रहा है। शनिवार को महेंद्रगढ़, नारनौल, गुरुग्राम, रोहतक व सहित अन्य रूटों पर जाने वाली बसों में अत्यधिक भीड़ होने की वजह से महिलाओं को बसों के लिए घंटों तक बस स्टैंड पर ही इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीटीओ रेवाड़ी गजेंद्र शर्मा ने बताया कि परमिट वाली बसों में शिकायत को लेकर एक भी केस ऐसा नहीं आया है। यदि कोई शिकायत मिलेगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लोगों से भी अपील है कि रक्षाबंधन पर्व पैसे मांगता है तो इसकी शिकायत जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed