{"_id":"6a5e60fecad29a82910459f0","slug":"burning-of-garbage-increases-public-woes-demand-for-action-raised-rewari-news-c-198-1-rew1010-242160-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कूड़ा जलाने से लोगों की परेशानी बढ़ी, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कूड़ा जलाने से लोगों की परेशानी बढ़ी, कार्रवाई की मांग
Mon, 20 Jul 2026 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
नंदरामपुर बास रोड पर जल रहा सड़क किनारे डाला कूड़ा। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
धारूहेड़ा। नंदरामपुर बास रोड पर सड़क के किनारे कई महीनों से कूड़ा जलाने से आसपास के क्षेत्र में जहरीला धुआं फैल रहा है। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी के अलावा अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या की शिकायत कई बार संबंधित विभागों को दी जा चुकी है लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
अरुण, महेश और राजेश ने बताया कि यह समस्या पिछले कई महीनों से बनी हुई है। उनका आरोप है कि हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा, जिससे खुलेआम कूड़ा जलाने की घटनाएं लगातार जारी हैं और प्रदूषण बढ़ता जा रहा है।
कूड़ा जलाने से निकलने वाला धुआं राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन गया है। उन्होंने संबंधित विभागों से तत्काल कार्रवाई कर इस पर स्थायी रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
कूड़ा जलाने पर प्रतिबंध को लेकर पहले भी आदेश जारी किए जा चुके हैं, इसके बावजूद धारूहेड़ा क्षेत्र में इन आदेशों का पालन नहीं हो रहा है।