फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   bulls Fight in Rewari many vehicles damage video viral

Haryana: कभी देखी ऐसी फाइट; दो सांडों के बीच जबरदस्त लड़ाई, कई गाड़ियां टूटी, वीडियो वायरल

Thu, 07 Nov 2024 05:24 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 07 Nov 2024 05:24 PM IST
सार

हरियाणा के रेवाड़ी में सड़क पर दो सांड आपस में भिड़ गए। सांड लड़ते हुए कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर गए। सांडों की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
bulls Fight in Rewari many vehicles damage video viral
रेवाड़ी की पुरानी सब्जी मंडी में सांडों की लड़ाई। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में उस समय अफरा तफरी मच गई जब दो सांड लड़ते हुए कई गाड़ियों को तोड़ गए। वीरवार को शहर की पुरानी सब्जी मंडी में दो सांडों की लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों के बीच हुई लड़ाई में सड़क पर खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि लोगों ने सांडों को अलग करने के लिए इनपर लाठी डंडे चलाए, लेकिन सांड हटे नहीं। 

विज्ञापन


सुबह 9 बजे पुरानी सब्जी मंडी में काफी भीड़ थी। तभी यहां घूम रहे दो सांडों के बीच लड़ाई शुरू हो गई। लाठी-डंडों से लोगों ने उन्हें अलग करने की कोशिश की तो सांड लोगों की तरफ भी मारने के लिए दौड़े और फिर से आपस में भिड़ गए। इससे वहां खड़ी स्कूटी, बाइक व एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों सांडों के बीच करीब 15 मिनट तक लड़ाई चली। इसके बाद पानी की बौछार पर दोनों अलग हुए। 
विज्ञापन




सरकारी रिकॉर्ड में शहर कैटल फ्री
आलम यह है कि सरकारी रिकॉर्ड में आज भी शहर कैटल फ्री है। हालांकि नगर परिषद की तरफ से बेसहारा मवेशियों को पकड़ने के लिए करोड़ों रुपये टेंडर के रूप में फूंके जाते हैं। बावजूद शहर की कोई ऐसी सड़क नहीं है, जहां घूमने वाले बेसहारा पशुओं का कब्जा न हो। हालात ये हैं कि शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले सरकुलर रोड तक पर लावारिस मवेशी घूम रहे हैं, जिनकी वजह से ट्रैफिक जाम के हालात बने रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई लोगों की जा चुकी जान, विधानसभा में उठ चुका मामला
शहर में लावारिस पशुओं का मुद्दा हमेशा से बना रहा है। विधानसभा चुनाव के दौरान भी ये सबसे बड़ा मुद्दा था। पार्टियों ने इससे निजात दिलाने का भरोसा दिया। कुछ समय पहले ये मुद्दा विधानसभा में भी उठा। क्योंकि बेसहारा पशुओं के हमले की वजह से पिछले 3 सालों में दो लोगों की जान जा चुकी है। कई लोग इनका शिकार होकर घायल हो चुके हैं। मामला काफी जोर-शोर से भी उठा, लेकिन हर बार की तरह ठंडे बस्ते में चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed