फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bulldozers run on construction in illegal colonies

Rewari News: अवैध कॉलोनियों में निर्माण पर चला बुलडोजर

Fri, 20 Feb 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 20 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on construction in illegal colonies
अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर। स्रोत : विभाग - फोटो : गांव चनौरा में सिलिंडर से झुलसे लोगों को वर्न वार्ड में ले जाती एंबुलेंस। संवाद
बावल। जिला नगर योजनाकार की टीम ने शुक्रवार को मोहम्मदपुर और सुठानी में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों में हुए निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कराया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी और पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर में 2 एकड़ भूमि में बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। 3 डीपीसी, सीमांकन और कच्चे रोड नेटवर्क को तोड़कर ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन

सुठानी में करीब 3 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में भी कार्रवाई की गई। यहां प्रारंभिक स्तर पर किए गए सीमांकन को हटाते हुए निर्माण गतिविधियों को रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार मनदीप सिंह सिहाग ने कहा कि नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पूर्व विभाग से विधिवत अनुमति अवश्य लें। उन्होंने कहा कि प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित कॉलोनी की वैधता की जांच जिला नगर योजनाकार कार्यालय से अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में विभागीय कार्रवाई और आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।

उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध कॉलोनी काटने वाले कुछ प्रॉपर्टी डीलर भोले-भाले लोगों को झूठे आश्वासन देकर बिना स्वीकृति वाली जमीन पर प्लॉट बेच देते हैं। बाद में जब उस स्थान पर निर्माण शुरू होता है और विभागीय कार्रवाई होती है, तब खरीदार स्वयं को ठगा हुआ महसूस करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed